सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर मीडिया कवरेज पर अनुष्का शर्मा का फूटा गुस्सा, 'सेलिब्रेटी की मौत एक तमाशा'

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं है। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत बीते गुरुवार को हार्ट अटैक आने से हो गई। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद टीवी और बॉलीवुड के सितारें उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके मौत के बाद टीवी और फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर हुए मीडिया कवरेज पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने नाराज़गी व्यक्त की है।

अनुष्का शर्मा ने सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर हुई कवरेज पर कॉमेडियन ज़ाकिर खान की एक पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में शेयर किया है। अनुष्का शर्मा ने ज़ाकिर खान की जो पोस्ट शेयर की है उसमें ज़ाकिर खान के द्वारा लिखी कविता इस प्रकार है-

Sidharth Shukla

'वो तुम्हें इंसान नहीं समझते इसल‍िए नहीं है कोई लाइन...ना कोई बाउंड्रीज हैं, तुम्हारी लाश उनके लिए कोई रूह निकला हुआ जिस्म नहीं, बस तस्वीर लेने का एक और मौका है, जितनी हो सके... ये वैसा है जैसे, दंगों में किसी जलते घर में से बर्तन चुराने की कोश‍िश करना...'

'क्योंकि उनके इसके बाद, तुम क्या ही काम आओगे, ज्यादा से ज्यादा 10 तस्वीरें, 5 खबरें, 3 वीड‍ियोज, 2 स्टोरीज... 1 पोस्ट और बस खत्म... इसल‍िए तुम्हारी मौत तमाशा ही रहेगी... रोती मां भी तमाशा, गम से टूटा हुआ बाप तमाशा, बेसुध बहन, हिम्मत हारे हुए भाई, तुमसे मोहब्बत करता हर इंसान उनके लिए बस तमाशा है...'

उनके हिसाब से तुम इंसान ही नहीं हो

उनके हिसाब से तुम इंसान ही नहीं हो

'तुम जिंदा होते तो बात अलग थी... तुम्हारे मरने के बाद तुम्हारे रोते-बिलखते अपने अब इनकी भूख मिटाएंगे... बस बता रहा हूं... कि यही जिंदगी चुनी है तुमने और मैंने... मैंने... जीते जी ये बात मालूम रहे... तो तुम्हें शायद मलाल कम होगा, आख‍िरी बार आंखें बंद होने से पहले... इसल‍िए खुश रहो, अपने दोस्तों में... प्यार करो अपने लोगों से, बहुत सारा सीखो, नए रिश्ते बनाओ... बनाओ... बस उनके लिए मत जीना, जितना बचा है अपने लिए जीना... क्योंकि उनके हिसाब से तुम इंसान ही नहीं हो.'

इन सितारों ने भी जाहिर किया गुस्सा

इन सितारों ने भी जाहिर किया गुस्सा

अनुष्का शर्मा के अलावा गौहर खान, सुयश राय, राहुल वैद्य जैसे सितारों ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर फोटोग्राफर्स व मीडिया को लेकर नाराजगी जाहिर की है

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत


ज़ाकिर खान की यह पोस्ट अप्रत्यक्ष रूप से सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर हुए मीडिया कवरेज की निंदा करते हुए शेयर की गई है। अनुष्का शर्मा ने ज़ाकिर की पोस्ट को शेयर कर अपनी नाराज़गी व्यक्त की है। अनुष्का शर्मा ने इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार वालों और दोस्तों को अपनी संवेदनाएं दी थीं।

कूपर अस्पताल

कूपर अस्पताल


बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला को गुरुवार को सुबह कूपर अस्पताल में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। सिद्धार्थ की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तबीयत ख़राब होने के चलते बुधवार रात को सिद्धार्थ ने कुछ दवाइयां ली थी जिसके बाद वे सुबह नहीं उठे। कई बार उठाने का प्रयास करने के बाद उन्हें नज़दीकी अस्पताल में लाया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X