सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार पर संभावना सेठ क्यों बना रही थीं वीडियो, सबको दिया दो टूक जवाब

एक्ट्रेस संभावना सेठ को हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार पर लगातार Vlog बनाने के लिए जहां फैन्स ने सीधी तरह लताड़ा वहीं कुछ स्टार्स ने उन साथी कलाकारों का नाम ना लेते हुए उन पर कटाक्ष किया जो सिद्धार्थ की मौत पर मीडिया के साथ तमाशा कर रहे हैं और तस्वीरें खिंचवा रहे हैं और वीडियो डाल रहे हैं।

अब संभावना सेठ ने उन सभी लोगों को जवाब देने की ठानी है जो उन पर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत को कैश करने का आरोप लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार पर Vlogging कर संभावना पैसे कमा रही हैं।

sidharth-shukla-death-sambhavna-seth-defends-making-videos-from-sidharth-shukla-s-funeral

संभावना इससे पहले भी अपने Vlog के ज़रिए ही उस हाथापाई पर बात कर चुकी हैं जो उनके पति अविनाश द्विवेदी और सिद्धार्थ शुक्ला के घर के बाहर जमा पुलिस वालों के बीच हुई थी।

सुशांत की मौत के जैसा ही फैन्स का हाल

सुशांत की मौत के जैसा ही फैन्स का हाल

संभावना ने अपने ट्वीट में लिखा - जब सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था तो हम सेलिब्रिटी, एक फैन की के तौर पर भी चिंता में थे और सुशांत और उनके परिवार के बारे में सब कुछ जानना चाह रहे थे। ठीक उसी तरह, सिद्धार्थ शुक्ला के फैन्स भी उनके बारे में, उनके परिवार के बारे में जानना चाह रहे थे कि वो लोग कैसे हैं। और एक फैन होने के नाते, उनका पूरा हक है ये जानने का कि अंदर क्या चल रहा है।

हर कोई जानना चाहता था परिवार का हाल

हर कोई जानना चाहता था परिवार का हाल

और फैन्स को मीडिया या सोशल मीडिया के ज़रिए अंदर का थोड़ा बहुत हाल चाल दे देना, इंसानियत है, कोई गुनाह नहीं है। क्योंकि हमने अंदर की कोई तस्वीर या फिर वीडियो बाहर लीक नहीं किया। जो लोग इस समय अपने ट्वीट के ज़रिए सोशल मीडिया पर बहुत समझदार बन रहे हैं वो लोग खुद सोशल मीडिया स्क्रोल कर रहे थे और सिद्धार्थ से जुड़ी हर खबर जानना चाहते थे।

मेरे लिए Vlogging रोज़ का काम - संभावना

मेरे लिए Vlogging रोज़ का काम - संभावना

संभावना ने आगे लिखा - जो लोग मुझ पर दोष मढ़ रहे हैं कि मैं वहां Vlog बना रही थी, वो पहले मेरा Vlog देखिए, अपनी जलन को साईड में रख कर। मैंने सिद्धार्थ शुक्ला के घर की एक भी तस्वीर या वीडियो नहीं डाली है। जिस तरह आपका रोज़ का काम है लोगों पर आरोप डालना, वैसे ही मेरा रोज़ का काम है Vlogging, जैसा कि एक्टिंग या डांसिंग होता है।

मैं बाकी लोगों की तरह नहीं हूं

मैं बाकी लोगों की तरह नहीं हूं

संभावना ने अपनी भावनाओं के बारे में भी बात करते हुए लिखा - चूंकि मुझे मेरे इमोशन बिना किसी फिल्टर के लोगों के साथ बांटना पसंद है, मैं वैसा ही अपने वीडियो के ज़रिए करती हूं और उसे यूट्यूब पर डालती हूं। कम से कम मैं उन लोगों की तरह नहीं हूं जो कैमरामैन को पैसा देते हैं और जिम में, शॉपिंग मॉल में, अंतिम संस्कारों में अपनी फुटेज लेते हैं। दोस्तों मैं खुद से खुद का प्रतिनिधित्व करती हूं, ज़रा शांति से रहिए।

अपने यूट्यूब चैनल के लिए Vlog

अपने यूट्यूब चैनल के लिए Vlog

गौरतलब है एक्ट्रेस संभावना सेठ ने अपने चैनल संभावना सेठ ऑफिशियल पर सिद्धार्थ शुक्ला की शोक सभा में जाते हुए अपना व्लॉग जारी रखा और ये भी बताया कि वहां जाकर Vlog नहीं बन पाएगा शायद। इतना ही नहीं उनके इस Vlog में राहुल महाजन भी शामिल थे और दोनों मिलकर सिद्धार्थ और शहनाज़ की बातें करते दिखे जिस पर लोगों ने अच्छी प्रतिक्रिया नहीं दी।

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 दिसंबर को निधन हो गया और उनके अचानक निधन से इंटरटेनमेंट जगत स्तब्ध रह गया। लेकिन इससे भी ज़्यादा हैरानी हुई जिस तरह से सेलेब्स ने सिद्धार्थ की मौत में भी पब्लिसिटी और सुर्खियों में रहने का मौका ढूंढ लिया। कृति सैनन से लेकर अनुष्का शर्मा तक कई सितारों ने मीडिया को लताड़ते हुए कहा कि सिद्धार्थ की मौत पर तमाशा करना बंद करें और अंतिम संस्कार की तस्वीरें वायरल करना बंद करें।

लेकिन वहीं राखी सावंत, जसलीन मथारू सहित सेलेब्स का एक पूरा जत्था था जो सिद्धार्थ की मौत पर लगातार वीडियो पेश करता रहा। गौहर खान से लेकर कुशाल टंडन ने इन लोगों को शर्म करने को कहा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X