सिद्धार्थ शुक्ला की कैसे हुई मौत? सोने से पहले ली थी दवाइयां- जानें आखिरी रात की पूरी कहानी

टीवी के सुपरस्टार की बात हो तो सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेना एकदम सही होगा। बिग बॉस की जान कहे या दमदार व्यक्तित्व से सभी को प्रभावित करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला आज यानी 2 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। हर किसी के लिए इस बुरी खबर पर यकीन करना बेहद मुश्किल है।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के तुरंत बाद गूगल से लेकर सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के फोटो वीडियो व उनकी मौत कैसे हुई या सिद्धार्थ शुक्ला की पत्नी से लेकर उनकी लेटेस्ट खबर तक, फैंस सिद्धार्थ के बारे में सबकुछ पढ़ना चाहते हैं। बता दें सिद्धार्थ शुक्ला महज 40 साल के थे और उनकी शादी नहीं हुई थी हालांकि कई हस्तियों के साथ उनका नाम जरूर जुड़ा।

Recommended Video

Sidharth Shukla Last Rite: एम्बुलेंस से ऐसे निकली गई Sidharth की Dead Body |FilmiBeat

sidharth shukla

कैसे हुई सिद्धार्थ शुक्ला की मौत
सिद्धार्थ शुक्ला ने गुरुवार को अंतिम सांसे ली। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई। महज 40 साल की उम्र और शानदार करियर के बीच सिद्धार्थ शुक्ला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

मुंबई पुलिस ने क्या कहा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई पुलिस ने सिद्धार्थ शुक्ला की मौत मामले में गड़बड़ी के कोई इनपुट नहीं बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा कि वह एक्टर की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला की आखिरी रात

सिद्धार्थ शुक्ला की आखिरी रात

अबतक मिली जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला ने सोने से पहले कुछ दवाईयां खाई थीं। इसके बाद वह उठे ही नहीं। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में सामने आया कि डॉक्टर्स ने पुष्टि की कि अभिनेता की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई।

एकदम फिट और स्वस्थ थे सिद्धार्थ शुक्ला

एकदम फिट और स्वस्थ थे सिद्धार्थ शुक्ला

सभी सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से स्तब्ध रह गए हैं। बताया जा रहा हैकि रात तक सिद्धार्थ शुक्ला एकदम फिट थे। उन्हें कोई बीमारी या कोई परेशानी भी नहीं थी और ऐसे में फैंस के लिए यकीन करना बहुत मुश्किल हो गया है।

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुन शहनाज गिल ने छोड़ी शूटिंग

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुन शहनाज गिल ने छोड़ी शूटिंग

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की लवस्टोरी के बारे में सब जानते हैं दोनों ने कभी कबूल नहीं किया लेकिन दोनों का रिश्ता बेहद प्यारा रहा है। दोनों को सिदनाज के नाम से जाना जाता है। सिद्धार्थ की मौत की खबर सुन शहनाज गिल को भी झटका लगा, उन्होंने अपनी शूटिंग छोड़ दी व एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए रवाना हो गईं।

टेलीविजन की जर्नी

टेलीविजन की जर्नी

सिद्धार्थ शुक्ला टीवी जगत में नामी चेहरा रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत टीवी से की और फिर बॉलीवुड और फिरह वेबसीरीज में जमकर काम किया। सिद्धार्थ शुक्ला ने बालिका वधू में अहम किरदार प्ले किया और इसके बाद वह दिल से दिल तक में नजर आए।

आदिपुरुष में सिद्धार्थ शुक्ला

आदिपुरुष में सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ शुक्ला का करियर इन दिनों शानदार चल रहा था। हाल में ही उन्हें प्रभास की बिग बजट फिल्म आदिपुरुष भी मिली थी और इसमें अहम किरदार प्ले करने वाले थे।

सिद्धार्थ शुक्ला का परिवार

सिद्धार्थ शुक्ला का परिवार

सिदार्थ शुक्ला के परिवार में उनकी दो बहने और मां थीं। उनके पिता का निधन हो चुका है। सिद्धार्थ की मां बिग बॉस में भी नजर आई थीं। सिद्धार्थ अपनी मां के बेहद करीबी थे।

फिटनेस बनी सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की वजह

मीडिया रिपोर्ट्स व सिद्धार्थ के आसपास के लोगों का कहना है कि सिद्धार्थ शुक्ला फिटनेस फ्रीक थे और इस चलते प्रोटीन व अन्य कैमिकल वाले उत्पाद का सेवन भी फिट रहने के लिए भी करते थे। आजकल के युवा खुद को सुंदर और फिट रखने के लिए प्रोटीन का सहारा भी लेते हैं जो कि शरीर के लिए खतरनाक साबित होता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X