#RIPSidharthShukla: सिद्धार्थ शुक्ला के सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट- असली हीरो का किया था शुक्रिया
बिग बॉस विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का आज, गुरुवार 2 सितंबर को निधन हो गया है। मुंबई के कूपर अस्पताल व मुंबई पुलिस ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की पुष्टी की है। कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत दिल के दौरा पड़ने की वजह से हुई है। महज 40 वर्ष की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ट्विटर व इंस्टाग्राम समेत चारों तरफ सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर ही फैंस पोस्ट कर रहे हैं।
Recommended Video
वहीं सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला का इंस्टाग्राम व ट्विटर पर आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला ने आखिरी पोस्ट ओलंपिक और फ्रंटलाइन वर्कर्स पर किया था। फैंस सिद्धार्थ शुक्ला के इन पोस्ट को याद कर रहे हैं और रीट्वीट कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला ने रात में सोने से पहले कुछ दवाइयां खाईं और वे सुबह उठ नहीं पाएं। इसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान जांच में डॉक्टरों ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है।

सिद्धार्थ शुक्ला का इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट
सिद्धार्थ शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट 24 अगस्त को किया। इस पोस्ट में उन्होंने देश के असली हीरो और फ्रंट लाइन वर्कर्स के बारे में लिखा। उन्होंने देश में कोरोना काल व कठिन हालातों में काम करने वाले फ्रंट लाइन वर्कर्स का शुक्रिया किया।

सिद्धार्थ शुक्ला का ट्विटर पर आखिरी पोस्ट
सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्विटर पर 30 अगस्त को आखिरी बार पोस्ट किया। जहां उन्होंने पैरा ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सुमित और अवनी लेखरा को शुभकामनाएं दीं।

सोशल मीडिया पर परसा शोक
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सुन हर कोई स्तब्ध रह गया है। तमाम सेलेब्स व फैंस दुख व्यक्त कर रहे हैं।

सितारों ने जताया दुख
मल्लिका शेरावत, रवि दुबे, मनोज बाजपेयी, निमरत कौर, रितेश देशमुख से लेकर रवीना टंडन समेत तमाम सितारों ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर दुख जताया।


Click it and Unblock the Notifications











