बिग बॉस विनर और बालिका वधू अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन
टीवी एक्टर और बिग बॉस विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला का आज, गुरुवार 2 सितंबर को निधन हो गया है। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की पुष्टीकरण की है। सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 वर्ष की थी। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है।
Recommended Video
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक़ सिद्धार्थ शुक्ला ने रात में सोने से पहले कुछ दवाइयां खाईं और वे सुबह उठ नहीं पाएं, जिसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है।

सिद्धार्थ शुक्ला मशहूर हस्तियों में से एक थे जिन्होंने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी जीती तो बालिका वधू जैसे सीरियल में काम किया। महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

सितारों ने जताया दुख
सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक निधन के बारे में सुन हर कोई चौंक गया। रवीना टंडन से लेकर मनोज बाजपेयी, निम्रत कौर व अन्य सितारों ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया।

फैंस को लगा धक्का
सिद्धार्थ शुक्ला की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। उनके फैंस को जैसे ही सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर लगी तो फैंस खुद को संभाल नहीं पाई। सिद्धार्थ की जमकर फोटो वीडियो शेयर करने लगे।

बालिका वधू
सिद्धार्थ शुक्ला उन स्टार्स में से एक हैं जिन्होंने टीवी से करियर की शुरुआत की और फिर बॉलीवुड और वेबसीरीज में नजर आए। सिद्धार्थ शुक्ला ने बालिका वधू में अहम किरदार निभाया तो इसके बाद वह दिल से दिल तक में नजर आए।

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला
सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला विनर बने। इस शो में असिम रियाज दूसरे स्थान पर तो शहनाज गिल तीसरे स्थान पर रहीं।

सुशांत की तरह बड़ा झटका
सिद्धार्थ शुक्ला का जाना सुशांत सिंह राजपूत की तरह खल गया। हर किसी को ये खबर सुनते ही सुशांत की याद आए। दो यंग सितारों को इस इंडस्ट्री ने खो दिया।


Click it and Unblock the Notifications











