सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन करने पहुंचे राजकुमार राव, असिम रियाज समेत ये सेलेब्स- दिल दुखाने वाली तस्वीरें
बिग बॉस विनर और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का आज, गुरुवार 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया है। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत में शोक पसरा हुआ है। मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाने से पहले ही 2 सिंतबर को सिद्धार्थ शुक्ला ने दम तोड़ दिया। सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन करने के लिए तमाम हस्तियां पहुंची। कुछ सिद्धार्थ शुक्ला के घर पहुंचे तो कुछ कूपर अस्पताल पहुंचे।
Recommended Video
बिग बॉस 13 के फर्स्ट रनरअप असिम रियाज, राहुल महाजन, आरती सिंह, पत्रलेखा, राजकुमार राव, समेत कई सितारे सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। इन सेलेब्स की तस्वीरें भी सामने आई हैं। सिद्धार्थ के जाने का गम इन सभी सितारों के चेहरों पर साफ झलक रहा है।

सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक निधन की खबर ने सभी को शॉक्ड कर दिया। सलमान खान, अजय देवगन, राजकुमार राव, रितेश देशमुख, माधुरी दीक्षित, रवि दुबे से लेकर तमाम हस्तियों ने सिद्धार्थ के जाने पर शोक व्यक्त किया। सभी ने इसे दिल दुखाने और शॉकिंग खबर बताया।
बता दें सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मां और बहनों के साथ मुंबई के फ्लैट में रहते थे। उनके पिता का पहले ही कई साल पहले निधन हो गया था। जब सिद्धार्थ शुक्ला अपने करियर को संवारने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान पिता का देहांत हो गया था।

हिंदुस्तानी भाऊ
बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके हिंदुस्तानी भाऊ भी कूपर अस्पताल सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार से मिलने पहुंचे।

विकास गुप्ता
बिग बॉस के मास्टर माइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता भी कूपर अस्पताल सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

आरती सिंह
बिग बॉस 13 में आरती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला साथी रहे हैं। दोनों असल जिंदगी में भी काफी अच्छे दोस्त थे। लेकिन सिद्धार्थ के जाने से ये दोस्ती टूट गई।

शेफाली जरीवाला
सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शेफाली का कई बार नाम जुड़ चुका है। सिद्धार्थ के अंतिम दर्शन करने कांटा लगा फेम शेफाली भी पहुंची।

राहुल महाजन
स्वयंवर व बिग बॉस फेम राहुल महाजन भी कूपर अस्पताल पहुंचे।

पत्रलेखा
सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार को संभालने व हिम्मत देने पत्रलेखा बॉयफ्रेंड राजकुमार राव व मां के साथ पहुंची।

राजकुमार राव
राजकुमार राव भी नजर आए।

अस्पताल के बाहर का नजारा
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर मिलते ही कूपर अस्पताल के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली।


Click it and Unblock the Notifications