सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस - सिद्धार्थ पिठानी ने NCB को दिया एक नाम जो बता चुके हैं कई अहम बातें

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 14 जून को 1 साल पूरे हो जाएंगे और अब तक इस केस में सीबीआई और NCB दोनों ही कहीं नहीं पहुंची हैं। लगभग एक साल बाद NCB ने सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को ड्रग्स के के सिलसिले में गिरफ्तार किया। सिद्धार्थ इस समय 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।

NCB से पूछताछ के दौरान, सिद्धार्थ पिठानी से वो नाम पूछे गए जो इस केस को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे और रिपब्लिक भारत की एक रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ पिठानी ने NCB को सैमुएल मिरांडा का नाम बताया है।

sidharth-pithani-drops-sushant-singh-rajput-s-ex-house-manager-samuel-miranda-s-name-to-ncb

गौरतलब है कि सैमुएल को नौकरी पर रखने वाले लोग थे सुशांत की बहन प्रियंका राजपूत और उनके पति सिद्धार्थ तंवर। सैमुएल ने ऑनलाइन जॉब के लिए अप्लाई किया था। प्रियंका और सिद्धार्थ ने उनका इंटरव्यू लिया और काम पर रखा। सैमुएल की सैलेरी थी 80 हज़ार रूपये महीना।

सैमुएल का काम था सुशांत के घर का पूरा काम देखना। सुशांत के घर के स्टाफ ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं, उन्हें सैलेरी देना और काम बताते रहना। सीबीआई पूछताछ के दौरान, सैमुएल मिरांडा अपने बयान में काफी सारे खुलासे कर चुके हैं। पढ़िए, CBI पूछताछ के दौरान सैमुएल के बयान

रिया के साथ यूरोप ट्रिप पर गए थे

रिया के साथ यूरोप ट्रिप पर गए थे

सैमुएल ने बताया कि सुशांत और रिया यूरोप ट्रिप के लिए निकले। पंद्रह दिन बाद, रिया का भाई भी यूरोप पहुंच गया। सुशांत ने यूरोप ट्रिप के पैसे भरे थे। लेकिन वहां उनकी तबीयत खराब होने लगी तो वो लोग लौट आए। सुशांत, रिया और शौविक, 27 अक्टूबर को मुंबई वापस आए।

सुशांत के घर में भूतप्रेत थे

सुशांत के घर में भूतप्रेत थे

सैमुएल ने बताया कि रिया और बाकी काम करने वालों ने उसे बताया कि सुशांत का कपरी हाइट्स वाला घर भूतिया है। उसे ये भी बताया गया कि सुशांत अकसर अपने बेडरूम से निकलकर हनुमान जी की मूर्ति को गले लगाते थे और फिर मूर्ति अपने साथ कमरे में लेते जाते थे।

शिफ्ट हो गए थे लोनावला

शिफ्ट हो गए थे लोनावला

सैमुएल ने बताया कि सुशांत के कपरी हाइट्स वाले घर का सारा सामान उनके लोनावला फार्महाउस में शिफ्ट कर दिया गया था। और सुशांत रिया के घर सांताक्रूज़ में शिफ्ट हो गए थे। उस समय सुशांत की तबीयत ठीक नहीं थी। वो अपने कमरे में ही रहते थे और किसी से ज़्यादा बात नहीं करते थे।

ले लिया था एक ब्रेक

ले लिया था एक ब्रेक

सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी और रिया ने सुशांत को सुझाव दिया था कि वॉटरस्टोन शिफ्ट होने पर उन्हें अच्छा लगेगा। लेकिन वहां भी उनकी हालत ठीक नहीं थी। वो बहुत रोते थे। तब रिया ने साईकैट्रिस्ट से संपर्क किया। और सुशांत का ईलाज शुरू हुआ। रिया ने सुशांत से बहनों से बात करने को भी कहा। सुशांत ने अपनी बहनों को वॉटरस्टोन क्लब बुला लिया।

नाराज़ हो गई थीं बहनें

नाराज़ हो गई थीं बहनें

सुशांत से मिलने नीतू, प्रियंका और मीतू वॉटरस्टोन क्लब आईं। उन्होंने सुशांत से पैसों के बारे में चर्चा की जिसके बाद सुशांत रोने लगा। वो अपने खर्चों को लेकर बहुत चिंतित था। सुशांत अपनी बहनों के साथ वापस जाने वाला था इसलिए सैमुएल ने चार टिकट बुक किए। लेकिन फिर क्या हुआ पता नहीं, बहनें अकेले लौटीं, सुशांत नहीं। इस बात से बहनें नाराज़ थीं और वो वॉटरस्टोन छोड़कर होटल हयात रहने चली गईं। और अगले दिन अपने अपने घर लौट गईं।

ईलाज के लिए करवाया था भर्ती

ईलाज के लिए करवाया था भर्ती

नवंबर 2019 में सुशांत सिंह राजपूत को 4 दिनों के लिए हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सुशांत ने डॉक्टर्स से कहा कि वो अस्पताल में नहीं रहना चाहता है। इसके बाद रिया उन्हें अपने घर ले गईं। इसके बाद सैमुएल सुशांत के लिए नया घर ढूंढने लगे और उन्होंने माउंट ब्लांक अपार्टमेंट ढूंढा। घर की डील, दिसंबर में पूरी हुई और सुशांत - रिया वहां शिफ्ट हो गए। लेकिन सुशांत की तबीयत ठीक नहीं हुई।

रिया के खर्चों से परेशान थे सुशांत

रिया के खर्चों से परेशान थे सुशांत

सुशांत लगातार खर्चों को लेकर परेशान थे। उनके खर्चे बहुत ज़्यादा थे और उस हिसाब से कमाई कम। रिया उनका ध्यान बंटाने के लिए अकसर घर में पार्टियां रखती थीं। जिससे सुशांत डिप्रेशन के बारे में भूल जाएं। लेकिन सुशांत कमरे से बाहर ही नहीं निकलते थे।

सुशांत ने लिए अजीब फैसले

सुशांत ने लिए अजीब फैसले

जनवरी 2020 में सुशांत ने सैमुएल से कहा कि घर का सारा सामान बेच दे क्योंकि वो पावना फार्महाउस में शिफ्ट होने जा रहे हैं। वहां उनके साथ केवल केशव और नीरज रहेंगे। लेकिन चूंकि सुशांत की हालत ठीक नहीं थी, सैमुएल ने उनकी बात नहीं सुनी और सामान नहीं बेचा।

प्लान कैंसिल कर बहन के पास पहुंचे

प्लान कैंसिल कर बहन के पास पहुंचे

उस दौरान, सैमुएल, श्रुति और रिया ये डिसकस करते थे कि सुशांत को केरल के लिए हीलिंग सेंटर ले जाया जाए। सुशांत मान भी गए थे लेकिन अगले दिन उन्होंने कहा कि वो मीतू के साथ दिल्ली जा रहे हैं। केरल का प्लान कैंसिल हो गया। 20 जनवरी को सुशांत, सिद्धार्थ पिठानी, मीतू और बॉडीगार्ड, ड्राईवर के साथ दिल्ली के लिए निकले। वो वहां 22 को पहुंचे। उसने रिया को बताया कि उसे अब अच्छा लग रहा है। और इसलिए वो वापस लौट रहा है। रिया ने कहा भी कुछ दिन वहीं रूको लेकिन सुशांत वापस आ गया।

बेहतर हो गई थी तबीयत

बेहतर हो गई थी तबीयत

फरवरी 2020 में सुशांत की तबीयत बेहतर थी। वो रिया के साथ जिम जाने लगा था। उन्होंने बॉडीगार्ड को निकाल दिया। जनवरी को दूसरे हफ्ते में सुशांत ने दिल्ली जाने से पहले वकील और सीए को बुलाया था और पूछा था कि अभी जितना पैसा बचा है, उसमें वो कितने दिन आराम से रह सकते हैं।

जब 22 मार्च 2020 को लगा लॉकडाउन

जब 22 मार्च 2020 को लगा लॉकडाउन

22 मार्च को सुशांत सिंह राजपूत ने सैमुएल को घर आने से मना कर दिया और अपने घर पर ही रहने को कहा। इसके बाद रिया ने उन्हें कहा कि कोरोना की वजह से पैसों की कमी है और सैमुएल को उनकी सैलेरी तब मिलेगी जब वो काम पर लौटेंगे। इस बीच उनका संपर्क सुशांत और रिया से केवल पावना फार्महाउस की लीज़ तक सीमित रह गया।

14 जून को क्या हुआ

14 जून को क्या हुआ

14 जून को 11.57 मिनट पर सिद्धार्थ पिठानी का फोन आया और पूछा कि सुशांत के बेडरूम की दूसरी चाभी कहां हैं क्योंकि सुशांत कमरा नहीं खोल रहा है। सैमुएल ने सिद्धार्थ को कहा कि सुशांत सो रहे होंगे। थोड़ी देर बाद सिद्धार्थ ने वापस फोन किया और कहा कि सुशांत दरवाज़ा नहीं खोल रहे हैं और उन्होंने मीतू को फोन कर के बता दिया है। वो रास्ते में हैं। सिद्धार्थ ने सैमुएल को भी आने को कहा। थोड़ी देर बाद दीपेश ने फोन कर के बताया कि सर ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली है। ये सुनकर सैमुएल माउंट ब्लांक अपार्टमेंट पहुंचे।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X