"कमरे में बिना स्टूल के छोटे कद के सिद्धार्थ ने कैसे उतारी सुशांत की बॉडी, पुलिस ने जाने कैसे दिया?"
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में उनके फ्लैटमेट और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी के रोज़ के नए बयान अब उनके लिए मुश्किल बन सकते हैं। सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने सवाल किया है कि अगर सिद्धार्थ पिठानी डेड बॉडी उतारने वाले शख्स थे तो उन्हें मुंबई पुलिस ने जाने कैसे दिया।
गौरतलब है कि सुशांत की मौत तक सिद्धार्थ पिठानी उसी फ्लैट में थे लेकिन मौत के बाद सिद्धार्थ हैदराबाद चले गए। सुप्रीम कोर्ट में हुई बहस में विकास सिंह ने ये सवाल उठाया।

विकास का कहना था कि जब सुशांत की मौत से जुड़ी पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस ने पूरे बॉलीवुड को जमा कर लिया तो फिर उस व्यक्ति को जाने कैसे दिया जिसने पुलिस के आने से पहले ही डेड बॉडी उतार ली थी।
गौरतलब है कि अपने स्टिंग ऑपरेशन के बाद रिपब्लिक टीवी ने भी सिद्धार्थ पिठानी के बयान पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि जब कमरे में कोई स्टूल मौजूद नहीं था तो सुशांत से कद में छोटे सिद्धार्थ ने अकेले उनकी बॉडी कैसे संभाली और बेड पर लेटा दी?


Click it and Unblock the Notifications