पहली फिल्म के बाद ही सिद्धार्थ ने बसाया घर
मुंबई। 'स्टूडेंट आफ द ईयर' फिल्म से चर्चा में आये अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अभी हाल ही में बांद्रा में अपने लिए घर खरीदा है। हालांकि अभी उनका घर बसाने का कोई इरादा नहीं है। सिद्धार्थ का कहना है कि मैं दिल्ली में अपने बड़े घर में रहता था जिसके बाहर एक बड़ा सा स्पेस भी था।
सिद्धार्थ ने बताया कि उन्होने जो घर खरीदा है, वह काफी बड़ा है, जिसमें बड़ी विंडोज लगी है। जिसका वेंटिलेशन काफी अच्छा है। मैंने घर में स्पेस को बढ़ाने के लिए गैरजरूरी फर्नीचर भी नहीं रखा है। उनका कहना है कि मुझे हवादार जगहें रहने के लिए काफी पसंद है। मेरे घर का फेस सागर की तरफ है जहां पर बैठकर मैं खूबसूरत दृश्यों को देखता हूं।
इन सबके बावजूद सिद्धार्थ का कहना है कि मुझे मुंबई में खुला स्थान नहीं मिलता है। ये बेहद भीड़ भरी जगह है लेकिन यहां रहना मुझे काफी अच्छा लगता है।


Click it and Unblock the Notifications
