Yodha Leaked- बर्बाद हो सकते हैं करण जौहर के करोड़ों रुपए? रिलीज होते ही लीक हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म

yodha sidharth malhotra

सिद्धार्थ मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म योद्धा को लेकर आज चर्चा हो रही है। फिल्म रिलीज होकर धमाका कर चुकी हैं। इस फिल्म को जिसने भी देखा वो काफी तारीफ कर रहा है। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

दरअसल धर्मा प्रोडक्शन के लिए एक बुरी खबर है क्योंकि फिल्म रिलीज होते ही लीक हो गई है। इंडस्ट्री कई सालों से पाइरेसी से परेशान है क्योंकि फिल्म रिलीज होते ही एचडी प्रिंट पर उपलब्ध हो जाती हैं।

ये सिलसिला जारी हैं और कई फिल्मों के साथ इस फिल्म का हस्र भी ऐसा ही हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस दी है।

कहां पर लीक हुई फिल्म

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा को टोरेंट वेबसाइट पर लीक कर दिया गया है। इसके अलावा टेलीग्राम और तमिलरॉकर्स पर भी फिल्म आ चुकी है। लोग धड़ाधड़ मारे इसको डाउनलोड कर रहे हैँ। हालांकि फिल्मों की पाइरेसी को लेकर काफी शख्त कानून बने हैं लेकिन किसी को इससे फर्क नहीं पड़ता है। हालांकि अभी तक फिल्ममेकर्स की तरफ से इसको लेकर रिएक्शन नहीं आया है।

कितना है फिल्म का बजट?

सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म को करीब 55 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया गया है। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। अब फिल्म के लीक होने के बाद इसकी कमाई पर कितना असर पड़ता है ये तो वक्त ही बताएगा। इसके अलावा उनके साथ एक फिल्म क्लैश भी कर रही है जिसका नाम बस्तर है। करण जौहर के सामने काफी चैलेंज है और देखने वाली बात होगी कि इसका अंजाम क्या होगा।

सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी समय के बाद इस फिल्म से वापसी कर रहे हैँ। फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी नजर आई हैं जोकि खूबसूरत लग रही हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस के द्वारा काफी प्यार दिया जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: yodha sidharth malhotra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X