Kiara Advani को किस नाम से बुलाते हैं Sidharth Malhotra? मेहंदी ने मीडिया के सामने खोल दी पोल!

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी कर ली है और काफी समय से चर्चा में चल रहे गॉशिप का अंत कर दिया है। शादी के बाद जिस तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रहीं हैं वो किसी से छिपी नहीं हैं और सिद्धार्थ कियारा साथ में काफी शानदार लग रहे हैं। शादी करके वो सीधे मुंबई लौटे हैं और दोनों ने बुधवार को मिस्टर एंड मिसेज मल्होत्रा के रूप में अपनी पहली उपस्थिति मीडिया के सामने दर्ज करवाई है।
ऐसे में कुछ ऐसा देखने को मिल गया जो कि खबरों का हिस्सा है और काफी तेजी से तस्वीर वायरल भी हो रही है। दरअसल इस दौरान सिद्धार्थ ने जैसे ही मीडिया और फैंस के लिए अपना हाथ ऊपर उठाया तो उनकी हथेली पर कियारा आडवाणी का नाम नजर आ गया है।
जी हां, इस दौरान सिद्धार्थ ने अपने हाथ पर मेहंदी से Kia लिखा हुआ था जो कि उनका निक नेम है। सिद्धार्थ शायद उनको Kia ही बुलाते हैं। इसके बाद लगातार उनकी हथेली की तस्वीर वायरल हो रही है और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

एक फैन ने लिखा है
एक फैन ने लिखा है, 'कितना प्यारा...उसके हाथ पर मेहंदी में उसका नाम लिखा है।' इसके अलावा एक ने लिखा है, 'आपको आलिया लिखनी चाहिए थी....क्योंकि आलिया उसका असली नाम है।'

कमेंट्स लगातार किए जा रहे हैं
जबकि एक ने लिखा था, 'न हाथ पकड़ना, न झूठा बकवास। वे अपने दिल में सच्चे हैं। कि क्या मायने रखती है!' इस तरह के कई कमेंट्स लगातार किए जा रहे हैं।

रिएक्शन सामने नहीं आया है
हालांकि सिद्धार्थ और कियारा की तरफ से इन कमेंट्स को लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। हालांकि उनके फैंस जरूर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फिल्म शेरशाह के दौरान दोनों का रिश्ता काफी क्लोज हो गया था। हालांकि दोनों ने कभी भी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वो दोनों रिश्ते में हैं।


Click it and Unblock the Notifications