छोटे नवाब तैमुर अली खान को किडनैप करना चाहते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा !
फिल्म जबरिया जोड़ी के प्रमोशन करने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। जहां दोनों कलाकारों से पूछा गया कि यदि आपको कभी किसी को किडनैप करने का मौका मिला तो आप किसे किडनैप करेंगे? परिणीति ने सैफ अली खान को किडनैप करने की बात कही। परिणीति ने कहा, मैंने करीना तक को ये कहा है कि मैं सैफ को कितना पसंद करती हूं। वहीं, सिद्धार्थ ने तुरंत जवाब दिया है कि मैं छोटे नवाब तैमुर अली खान को किडनैप करना चाहता हूं।
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमुर अली खान की पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा कोई नहीं लगा सकता। बहरहाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा की बात करें तो फिल्म जबरिया जोड़ी 2 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म बिहार के इलाके की कहानी है, जहां पकउवा शादी काफी पॉपुलर है, जहां दुल्हे को अगवा कर जबरदस्ती शादी कराया जाता है। एकता कपूर के प्रोडक्शन की इस कॉमेडी- ड्रामा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं प्रशांत सिंह।


Click it and Unblock the Notifications











