अनुराग बासु की फिल्म से सिद्धार्थ मल्होत्रा Out, इस एक्टर को मिल गई फिल्म
सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय काफी ज्यादा बिजी चल रहे है और हम बात कर रहे है फिल्म जबरिया जोड़ी की जिसकी शूटिंग चल रही है। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी समय से एक बड़ी हिट की तलाश में है जो कि पूरी नहीं हो पा रही है। इसके पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म अय्यारी में नजर आए थे लेकिन फिल्म उतना कमाल नहीं कर पाई जितना की उससे उम्मीद की जा रही थी। हाल ही में खबर आई थी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को अनुराग बासु की फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है और इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू भी नजर आएंगी।
हाल ही में आ रहीं खबरों में पता चला है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म से खुद ही निकल गए है और फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। खबर है कि ये फिल्म एक अनोखी लव स्टोरी होने वाली थी लेकिन अब सिड इसका पार्ट नहीं होगे..

इस फिल्म के लिए अब अर्जुन कपूर का नाम सामने आ रहा है। जबरिया जोड़ी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी एक रियल कहानी के ऊपर निर्भर है जो कि फिल्मी पर्दे पर उतारा जाएगा।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले एक लड़की ने अपने प्रेमी दूल्हे को उसकी शादी वाले दिन ही गनप्वाइंट पर किडनैप कर लिया और उससे शादी रचाई थी। इस फिल्म की कहानी उसी से मिलती जुलती होने वाली है..
इस फिल्म को इसलिए लखनऊ में शूट किया जा रहा है क्योंकि इस फिल्म की असली कहानी भी यूपी और बिहार से ही संबंध रखती है।
इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चाएँ है और सिद्धार्थ काफी ज्यादा खुश है। जबरिया जोड़ी में सिद्धार्थ के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications












