सिद्धार्थ के सारे ख्वाब पूरे.. जब रैंप पर मिला बच्चन का साथ
करण जौहर की खोज सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पहली ही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लोगों के दिलों में जगह बना ली है। बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने की हसरत पाले सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक अनोखा ख्वाब उस समय पूरा हो गया जब उन्हें रैंप पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कैट वॉक करने का मौका मिला।
और सिद्धार्थ के नसीब में यह मौका आया मिजवान फैशन शो के दौरान जहां अमिताभ बच्चन ने भी शबाना आजमी के लिए कैटवॉक किया। इस बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ ने पत्रकारों को बताया, "मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैं माननीय बच्चन के साथ रैंप वॉक कर रहा हूं। उनके साथ मंच साझा करने की मेरी हसरत अब पूरी हो गई। हालांकि, यह फिल्म नहीं है, लेकिन मैं खुश हूं कि उनके साथ एक मंच साझा कर रहा हूं।"
मिजवान फैशन शो की 50 खास तस्वीरें
आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी मंगलवार को बॉलीवुड की नामचीन पुरुष हस्तियों अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, रणबीर और सिद्धार्थ को एक मंच पर ले लाईं। उन्होंने यह पहल अपनी गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) मिजवान वेलफेयर सोसायटी एमडब्ल्यूएस के लिए समान महिला लिंगानुपात का समर्थन करने के उद्देश्य से की थी।
मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार इस शो को 'मैन फॉर मिजवान' नाम दिया गया। आपको बता दें कि सिद्धार्थ अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पूर्व मॉडल रह चुके हैं। इसलिए उनके लिए फैशन शो बेहद आम बात है लेकिन अमिताभ की वजह से उनका यह फैशन शो आम से खास हो गया था।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications