Sher Shah: विक्रम बत्रा बायोपिक का Title आया सामने, सिद्धार्थ मल्होत्रा की धमाकेदार फिल्म!
डायरेक्टर विष्णु वर्धन के निर्देशन में काम करने जा रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय विक्रम बत्रा की बायोपिक के लिए तैयारी कर रहें हैं। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी और कई हीरोज के नाम इसके लिए सामने आए थे। अब इसको लेकर खबर आ रही है कि फिल्म का नाम फाइनल हो चुका है और इसका टाइटल शेर शाह होने वाला है। हालांकि इसको लेकर किसी भी तरह का बयान फिल्ममेकर्स की तरफ से नहीं आया है।
बता दें कि विक्रम बत्रा एक आर्मी ऑफिसर थे और और उनको कारगिल का हीरो भी कहा जाता है। उनके जीवन पर ये फिल्म पूरी तरह से बेस्ड है। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है और जल्दी ही इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो सकती है।

सिद्धार्थ ने विक्रम बत्रा की बायोपिक से जुड़ी जानकारी भी शेयर की। उन्होंने बताया था कि फिल्म में बहुत सारे लड़ाकू हथियार होंगे जिन्हें चलाने के लिए वह कड़ी ट्रेनिंग भी लेंगे।
सिद्धार्थ ने आगे बताया था कि मेरे पापा ने मुझे एक बार पेलेट गन दी थी और उस दौरान मुझ पर नये-नये हथियार चलाने शौक चढ़ गया था। फिलहाल वो जबरिया जोड़ी की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications