सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'थैंक गॉड' से शेयर किया दबंग First LOOK- रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी का मजेदार कमेंट
कुछ ही दिनों पहले अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह ने आगामी फिल्म 'थैंक गॉड' की शूटिंग शुरु की है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को भूषण कुमार और यश शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं। अब फिल्म से सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है, जहां वो पुलिस के किरदार में नजर आ रहे हैं।
कोई शक नहीं कि टफ लुक में सिद्धार्थ को फैंस काफी पसंद करते हैं। हालांकि यह एक हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म के साथ सिद्धार्थ पहली बार अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। फिल्म को लेकर सिद्धार्थ ने लिखा था- इस नई यात्रा के लिए उत्साहित हूं। इसके लिए "थैंक गॉड"..

सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर लुक शेयर करते हुए लिखा- Just on my way to say hi to Mr. Rohit Shetty😜🤪 P.s - Sneak peek from Thank God.. इस पोस्ट पर रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने कमेंट करते हुए सिद्धार्थ के लुक की तारीफ की है।


Click it and Unblock the Notifications