इस धमाकेदार एक्शन- थ्रिलर रीमेक में दिखेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, साउथ की सुपरहिट फिल्म

लंबे समय के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा को 'मरजांवा' के साथ एक हिट फिल्म मिली है, जहां फैंस ने उन्हें एक्शन अवतार में पसंद किया था। मरजांवा के बाद, सिद्धार्थ की आने वाली फिल्मों में है शेरशाह, जो एक वॉर फिल्म होगी। इस फिल्म में सिद्धार्थ कारगिल हीरो विक्रम बत्रा के किरदार में दिखेंगे। फिल्म 3 जुलाई 2020 को रिलीज होने वाली है।

शेरशाह के बाद सिद्धार्थ अजय देवगन के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं, जो कि एक कॉमेडी फिल्म होगी। लेकिन फिलहाल इस फिल्म को फ्लोर पर आने में समय है, लिहाजा इस बीच सिद्धार्थ एक और धमाकेदार एक्शन- थ्रिलर से जुड़ने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ की सुपरहिट फिल्म थडम के हिंदी रीमेक में सिद्धार्थ फाइनल हो चुके हैं। थडम 2019 में रिलीज हुई थी।

Sidharth Malhotra

कबीर सिंह के मेकर्स के पास थडम के हिन्दी राइट्स हैं और प्रोड्यूसर मुराद खेतानी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए इस एक्शन इंटरटेनर के लिए अप्रोच किया है। सिद्धार्थ को फिल्म की कहानी पसंद आई है.. और जल्द ही इसकी घोषणा भी की जा सकती है। उम्मीद है कि फिल्म 2020 के अंत तक रिलीज हो जाएगी।

तमिल फिल्म थडम में अरूण विजय मुख्य किरदार में दिखे थे। फिल्म में उनका डबल रोल था। इसे तेलुगु में भी रीमेक किया गया है। फिल्म एक बिजनेसमैन की कहानी है, जिसका एक हमशक्ल है और वो एक चोर और सट्टेबाज़ है। इस बीच एक मर्डर मिस्ट्री सामने आती है, जिसका राज फिल्म के क्लाईमैक्स में आकर खुलता है। फिल्म में काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X