..................... Sidharth Malhotra to get married with Kiara Advani? Shershaah actor answer wedding planning | कियारा आडवाणी संग शादी करने के लिए तैयार हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा? बताई प्लानिंग - Hindi Filmibeat

कियारा आडवाणी संग शादी करने के लिए तैयार हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा? बताई प्लानिंग

शेरशाह की सुपरहिट जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। शेरशाह में पहली बार साथ में नजर आए सिद्धार्थ और कियारा लगातार अफेयर की खबरों को लेकर छाए हुए हैं। दोनों को अक्सर स्पॉट किया जाता है और दोनों के रिलेशनशिप को लेकर तरह तरह की खबरें भी सामने आती हैं।

Recommended Video

Kiara Advani के साथ शादी करने वाले हैं Siddharth Malhotra, बताया अपना Marriage Plan | FilmiBeat

पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी संग शादी, अफेयर और रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी तोड़ी। हालिया इंटरव्यू में शादी को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने प्लान के बारे में डिस्कस किया।

Sidharth Malhotra

फैंस लगातार उत्सुक हैं कि बॉलीवुड की ये प्यारी जोड़ी कब शादी के बंधन में बंधेंगी। अब तक सिद्धार्थ और कियारा को वेकेशन पर साथ में कई बार देखा गया है। दोनों एक दूसरे को लेकर कितना प्रोटेक्टिव हैं, ये भी कई इवेंट्स मेंदेखने को मिला है।

Bollywood Bubble के साथ बातचीत में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी संग शादी व भविष्य की प्लानिंग को लेकर जवाब दिए। इस इंटरव्यू में सिद्धार्थ से पूछा गया कि वह शादी कब कर रहे हैं? इस पर सिद्धार्थ ने सीधा सपाट जवाब दिया।

ये जरूरी है कि शादी किससे होगी

ये जरूरी है कि शादी किससे होगी

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि वह ज्योतिषी तो नहीं है जो उन्हें सब पता हो कि भविष्य में कब और कैसे क्या होने वाला है। शादी कब होगी से ज्यादा जरूरी है कि शादी किससे होगी। इसीलिए मेरी शादी जब भी होगी मैं सभी को जरूर बताऊंगा।

40 के हो चुके हैं, शादी कब करेंगे

40 के हो चुके हैं, शादी कब करेंगे

सिद्धार्थ मल्होत्रा से पूछा गया कि वह 40 के हो चुके हैं और उनका शादी को लेकर क्या प्लान है। इस पर सिद्धार्थ ने कहा कि शादी को लेकर कोई टाइमलाइन नहीं है।

ज्यादा लेट भी नहीं होनी चाहिए शादी

ज्यादा लेट भी नहीं होनी चाहिए शादी

इसी सवाल का जवाब देते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि शादी सही वक्त पर होनी चाहिए ज्यादा लेट भी नहीं। लेकिन अभी वो समय नहीं आया है।

कियारा आडवाणी की इस चीज से बहुत प्यार करते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

कियारा आडवाणी की इस चीज से बहुत प्यार करते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी की कौन सी क्वालिटी बहुत पसंद है इस पर भी जवाब दिया। उन्होंने बताया कि कियारा आडवाणी कैमरे के पीछे एकदम अलग है। उनके प्यारे व्यवहार को देखकर ये नहीं कोई कह सकता कि वह फिल्म एक्ट्रेस हैं।

कियारा बहुत कूल हैं

कियारा बहुत कूल हैं

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा की तारीफ करते हुए कहा है वह कैमरे के पीछे एकदम नॉर्मल और सीधी सादी हैं। बहुत रेग्युलर व्यवहार हैं। बहुत कूल और उनके साथ कंफर्टेबल होना बहुत आसान है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी आगामी फिल्म मिशन मजनू की शूटिंग में जुट चुके हैं। इसके अलावा वह अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ थैंक गॉड में भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X