आलिया भट्ट से ब्रेकअप पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, किए कुछ बड़े खुलासे, दंग रह जाएंगें आप
Recommended Video

आलिया भट्ट इस समय रणबीर कपूर को डेट कर रहीं हैं जिसका खुलासा दोनो काफी पहले कर चुके थे लेकिन एक समय था जब सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हुई थी। हालांकि दोनो ने कभी भी इस रिश्ते को लेकर किसी भी तरह का बयान नहीं दिया था। बता दें कि दोनो ने साथ में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर साथ में की थी जिसके बाद दोनो करीब आ गए थ। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा का आलिया भट्ट से ब्रेकअप को लेकर बयान आया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आलिया को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं जिसको शायद ही कोई जानता होगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि वो आलिया को काफी पहले से जानते हैं..हम लोगों ने साथ में फिल्म की इसके भी पहले से।

इसके अलावा उन्होने कहा कि इसके बाद वो आलिया से एक बार भी नहीं मिले हैं। हमारा रिश्ता काफी अच्छा था इसको खत्म हुए काफी ज्यादा वक्त बीत चुका है और ये एक सामाजिक रिश्ता था।
सिद्धार्थ ने कहा कि जब दो लोग अलग अलग राह पकड़ते हैं और तो इसके पीछे कई कारण होते हैं..जब आप खुद को उससे अलग कर लेतें हैं तो कुछ बेहतरीन यादें जरूर आपके साथ हमेशा रहती हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण के शो में इन बातों का काफी खुलकर जिक्र किया है।


Click it and Unblock the Notifications