''मुझे अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन से ऐसी उम्मीद नहीं थी.. दुखद.... ''
Recommended Video

शायद ही कभी ऐसा हुआ हो.. कि दो बार एक ही फिल्में आपस में क्लैश करने वाली हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं पैडमैन और अय्यारी की। पहले दोनों फिल्में 25 जनवरी को क्लैश कर रही थी। फिर अय्यारी के पीछे पीछे पैडमैन भी 9 फरवरी को पहुंच गई।
शाहरुख की वजह से.. इस सुपरस्टार ने की.. बिग बजट फिल्म REJECT
अक्षय कुमार भले ही पद्मावत के लिए रास्ता खाली कर महान बन गए हों। लेकिन कहीं ना कहीं 'अय्यारी' की टीम इस बार काफी नाराज़ है। मनोज बाजपेयी से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इस बारे में बात की है।

हाल ही में जब सिद्धार्थ से इस बारे में पूछा गया.. तो उन्होंने कहा, हां, यह सही नहीं है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। अब हम क्या कर सकते हैं? सबसे पहले रिलीज डेट की घोषणा हमने की थी। फिर पैडमैन आया। फिर हमने क्लैश से बचने के लिए अपनी फिल्म की रिलीज टाल दी। लेकिन फिर पैडमैन हमारे साथ आ गया।
सिद्धार्थ ने आगे कहा, इस क्लैश से बचा जा सकता था। वे लोग दूसरों का सम्मान करते हुए अपनी रिलीज डेट रोक सकते थे। मुझे 'पैडमैन' के निर्माताओं से यह उम्मीद नहीं थी, खासकर दूसरी बार। लेकिन अंत में फिल्म की किस्मत जो होगी, वही होगा। हम अपनी फिल्म को लेकर आश्वस्त हैं, इसका अपना दर्शक वर्ग है।
बहरहाल, यहां जानते हैं पद्मावती की वजह से कितनी फिल्मों को परेशानी हुई है-


Click it and Unblock the Notifications