सिद्धार्थ ने आलिया भट्ट के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी..दिया बयान
आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के ब्रेकअप की खबरें पिछले काफी दिनों से आ रही थीं। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों का पैचअप हो गया है हालांकि असल में सच्चाई क्या है ये अभी तक किसी को नहीं पता है। दोनों की दीवाली बैश में भी एक साथ नजर आए थे।
ऐसा कहा जा रहा था कि करण जौहर ने दोनों का पैच अप करवाया है। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुद इसके बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि "मुझे लगता है लोग बहुत ध्यान से तस्वीरों को देखते हैं। हम पार्टी से साथ में निकले तस्वीरें ली गईं जो पहले भी हुई थी और अभी भी होती हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि "मुझे लगता है कि इन सबके बीच अगर हम नहीं मिलते हैं तो सबको ऐसा लगता है कि हमारे बीच सबकुछ खत्म हो गया है। लोगों ने हमें दो फिल्मों में साथ में देखा है और फिलहाल कोई फिल्में नहीं कर रहे हैं इसलिए ऐसी गॉसिप आ रही है।मेरे आलिया के बीच इंकार करने या स्वीकार करने जैसा कुछ नहीं है।"
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आगे कहा कि "मेरे और आलिया दोनों के मन में एक दूसरे के प्रति सम्मान हैं। हमारी अच्छी दोस्ती है और इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बोल सकता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications