सिद्धार्थ-सोनाक्षी करेंगे इत्तेफाक का रीमेक..जल्द होगी शूटिंग शुरू
सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा फरवरी में इत्तेफाक फिल्म की शूटिंग शूरू कर देंगे। यह फिल्म 1969 में अाई फिल्म का रीमेक है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा फरवरी में इत्तेफाक फिल्म की शूटिंग शूरू कर देंगे। यह 1969 में आई फिल्म कर रीमेक है। इस फिल्म में सुपरस्टार राजेश खन्ना थे। खास बात ये भी है कि इस फिल्म से रवि चोपड़ा के बेटे अभय चोपड़ा भी निर्देशन में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक ये फिल्म अगले साल फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी। इस फिल्म के लिए सिद्धार्थ काफी एक्साइटेड हैं। सिद्धार्थ ने बताया, कि मैं 'इत्तेफाक' को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं।
#Strange: अब इस हीरोइन का दाउद इब्राहिम कनेक्शन...मिलने आ रहा परिवार
यह 1969 में आई फिल्म कर रीमेक है। मेरे लिए एक बेंचमार्क पहले ही तय हो गया है, क्योंकि 1960 के दशक में आई फिल्म में सुपरस्टार राजेश खन्ना थे। रीमेक में मुझे खुद को उनके अभिनय कौशल के अनुरूप ढालना होगा। आपको बता दें कि यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म 'इत्तेफाक' में दिवंगत अभिनेत्री नंदा भी मुख्य भूमिका में थीं।


Click it and Unblock the Notifications