सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साईन की करण जौहर के साथ अपनी आठवीं फिल्म, ये रही डीटेल्स

सिद्धार्थ मल्होत्रा भले ही काफी समय से परदे से दूर हों लेकिन उनके पास फिल्मों की भरमार है। सिद्धार्थ पहले से ही तीन फिल्मों पर काम कर रहे हैं और अब उन्होंने अपनी चौथी फिल्म भी साईन कर ली है। ये फिल्म करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ है। फिल्म को एक नया डायरेक्टर बनाएगा और इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ज़बरदस्त एक्शन करते नज़र आएंगे।

गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन इमेज फैन्स को काफी पसंद है और इसलिए इस एक्शन फिल्म के साथ सिद्धार्थ एक बार फिर से दर्शकों के दिल पर राज कर सकते हैं।

siddharth-malhotra-signs-another-action-film-with-dharma-productions-details-here

इस फिल्म में एक्शन के साथ होगा ढेर सारा रोमांस। यानि काफी हद तक सिद्धार्थ वही करते दिखेंगे जो उन्होंने एक विलेन में किया था। एक विलेन, बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से सिद्धार्थ की सबसे सफल फिल्म है। सिद्धार्थ की ये एक्शन फिल्म 2022 में फ्लोर पर जाएगी।

बात करें धर्मा प्रोडक्शन्स की तो सिद्धार्थ का ये धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ आठवां प्रोजेक्ट होगा। सिद्धार्थ ने अपनी शुरूआत की थी करण जौहर की फिल्म माई नेम इज़ खान के साथ जहां उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। इसके बाद सिद्धार्थ ने लीड एक्टर के तौर पर धर्मा प्रोडक्शन्स की छह फिल्मों में काम किया है।

धर्मा प्रोडक्शन्स से शुरूआत

धर्मा प्रोडक्शन्स से शुरूआत

सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की शुरूआत हुई थी धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ। करण जौहर ने अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा को आलिया भट्ट और वरूण धवन के साथ लॉन्च किया था। भले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा इंडस्ट्री से नहीं थे लेकिन उनके शानदार लुक्स ने उन्हें इस फिल्म से काफी चर्चा दी।

धर्मा का हिस्सा

धर्मा का हिस्सा

इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा धर्मा प्रोडक्शन्स के चहेते बन गए और उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन्स की कई फिल्मों में काम किया। इन सभी फिल्मों से सिद्धार्थ को सफलता तो मिली लेकिन उन्हें सुपरस्टार का दर्जा नहीं मिल पाया। सिद्धार्थ ब्रदर्स में अक्षय कुमार के साथ, हंसी तो फंसी में परिणीति चोपड़ा के साथ और कपूर एंड सन्स में फवाद खान और आलिया भट्ट के साथ दिखाई दिए।

एक विलेन ने बनाया एंग्री यंग मैन

एक विलेन ने बनाया एंग्री यंग मैन

मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को बॉलीवुड का नया एंग्री यंग मैन बना दिया। उनके एक्शन अवतार को फैन्स ने काफी पसंद किया और सभी को उम्मीदें थीं कि सिद्धार्थ अब समझ चुके हैं कि दर्शकों को उनसे क्या चाहिए और वो दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

करियर में उतार चढ़ाव

करियर में उतार चढ़ाव

हालांकि एक के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा की सफल फिल्मों का रिकॉर्ड टूटता चला गया और किसी ना किसी कारण से वो बॉक्स ऑफिस पर विफल होते चले गए। उनकी फिल्म अय्यारी में मनोज बाजपेयी सरीखे कलाकार के साथ काम करने के बावजूद सिद्धार्थ कोई कमाल नहीं दिखा पाए।

कैटरीना से फीका रोमांस

कैटरीना से फीका रोमांस

इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा परदे पर फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरटेनमेंट के लिए कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते दिखाई दिए। हालांकि बार बार देखो को दर्शकों ने ज़्यादा नहीं देखा और सिद्धार्थ की एक और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ गई।

मरजावां में दिखा कमाल

मरजावां में दिखा कमाल

इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर अपने एंग्री यंग मैन अवतार में लौटे फिल्म मरजावां के साथ। इस फिल्म में उनके एक्शन अवतार को फैन्स ने काफी पसंद किया जिसके बाद से सिद्धार्थ का नाम लगातार कई एक्शन फिल्मों से जोड़ा जा रहा है।

शेरशाह का इंतज़ार

शेरशाह का इंतज़ार

सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी सालों से कारगिल हीरो विक्रम बत्रा की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। अब ये फिल्म पूरी हो चुकी है और माना जा रहा है कि जल्दी ही ये किसी OTT प्लेटफॉर्म पर दिखाई दे सकती है। फिल्म की रिलीज़ के लिए 15 अगस्त की डेट फाईनल मानी जा रही है।

मिशन मजनू की शूटिंग

मिशन मजनू की शूटिंग

शेरशाह के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा मिशन मजनू में दिखाई देंगे। परवेज़ शेख इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं जिसे रॉनी स्क्रूवाला की RSVP फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। मिशन मजनू, पाकिस्तान में भारत के सबसे खतरनाक मिशन पर बन रही फिल्म है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा एक RAW ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे।

अजय देवगन के साथ थैंक गॉड

अजय देवगन के साथ थैंक गॉड

इसके अलावा, सिद्धार्थ मल्होत्रा अजय देवगन के साथ इंदर कुमार की हल्की फुल्की कॉमेडी थैंक गॉड में भी नज़र आएंगे। लॉकडाउन के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिल्म से उनका एक लुक भी बाहर आ चुका है।

अफवाहों का बाज़ार

अफवाहों का बाज़ार

वहीं अफवाहों की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फ्रेंच फिल्म के रीमेक में अनुष्का शर्मा के साथ नज़र आ सकते हैं। अनुष्का शर्मा और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक साथ ब्रू का एक एड कर चुके हैं और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब देखना है कि इन शानदार फिल्मों के लाईन अप के साथ क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा का करियर एक नई दिशा लेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X