ठग बनेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, फिल्म का नाम होगा शॉटगन शादी, जानिए कौन होगी हीरोइन
सिद्घार्थ मल्होत्रा इस समय के उन अभिनेताओं मे से है जिनपर खासकर लड़किया ज्यादा फिदा रहती है। बताया जा रहा है कि एक विलेन के बाद एक बार फिर से श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ की जोड़ी एक साथ नजर आने वाली है।
सूत्रों की माने तो फिल्म को एकता कपूर ही प्रोड्यूस करेंगी और फिल्म का नाम शॉटगन शादी होगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा का समय थोड़ा कम अच्छा चल रहा है और उनकी फिल्में काम नहीं कर रही है।

फिल्म शॉटगन शादी एक रियल घटना पर आधारित फिल्म होगी जिसको बिहार की घटना से लिया गया है। इसकी कहानी ये थी कि एक लड़की ने एक लड़को को उसकी शादी के दिन ही गनप्वाइंट पर किडनैप कर लिया था और खुद शादी की थी। ऐसी नॉर्थ में होने वाली पहली घटना नहीं है।
बता दें कि इस फिल्म के लिए श्रद्धा और सिद्धार्थ की जोड़ी सही रहेगी ऐसा सभी का मानना है। आपको बता दे कि इन तीनो की जोड़ी आपको फिल्म एक विलेन में देखने को मिली थी और फिल्म एक जबरदस्त हिट साबित हुई थी।
एक बार फिर से ये तिकड़ी धमाका करने का विचार बना रही है। इस फिल्म को बनाने का आइडिया उसी घटना को देखकर आया है। बता दे कि इस घटना में दूल्हे को बिल्कुल फिल्मी ढंग से लड़की किडनैप कर लेती है।
कुछ दिनों के बाद पता चलता है कि दोनो ने शादी कर ली है और दोनो नजदीकि पुलिस के हत्थे चढ़ जाते है। हालांकि बाद में इन दोनो को छोड़ दिया जाता है और दोनो साथ ही रह रहे होते है।
लड़की का ये आरोप होता है कि वो इसका प्रेमी है और घरवालों के दबाव से उसको धोखा दे रहा है जिस कारण उसको इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। बता दे कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्मी सफर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब चली थी।
इस फिल्म से वरुण और आलिया ने भी डेब्यू किया था। हालांकि उसके बाद सिड को लगातार कई फ्लॉप का सामना भी करना पड़ा था।
इस फिल्म के बनने की फिलहाल बात चल रही है और अगर ऐसा होता है तो देखने वाली बात ये होगी कि सिड अपनी हिट की पटरी पर वापस लौट पाएंगे कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











