सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'मिशन मजनू' इस दिन होगी रिलीज, फैंस को करना होगा इतना इंतजार!
शेरशाह के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साबित किया है कि वो एक शानदार कलाकार हैं। इस वक्त वो अपनी फिल्म मिशन मजनू को लेकर खबरों में हैं जिसका इंतजार उनके फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैँ। सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म को लेकर अब रिलीज डेट का ऐलान हुआ है और फैंस को इसके लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। पता चला है कि फिल्म 13 मई 2022 को रिलीज होगी और इसके लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा लगातार काफी मेहनत कर रहे हैं।
जब से इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में पता चला है फैंस काफी खुश हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा का इस बार धमाकेदार अवतार नजर आएगा। इससे पहले वह ऐसे रोल में कभी नजर नहीं आए। कहा जा रहा है कि पुष्कर ओझा और सागर आम्ब्रे मिलकर इसका निर्देशन करेंगे।

उम्मीद मिशन मजनू के बाद एक बार फिर करण जौहर के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा काम करेंगे। अगर इस फिल्म की खबरें सही निकली तो ये सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर की आठंवी फिल्म होगी।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर की स्टूडेंट ईयर ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भी नजर आए थे। फिल्म सफल साबित हुई थी। शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा पर शेरशाह बनायी गई।
इस फिल्म की जमकर प्रशंसा हुई। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने समय समय पर अपनी फिल्मों से अपने आपको साबित किया है। फिलहाल फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











