सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन फिल्म योद्धा का ऐलान, दमदार पोस्टर हुआ रिलीज!
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फ़िल्म शेरशाह के साथ एक्शन जॉनर में जबरदस्त अभिनय के साथ सबको अपने हुनर से चौकाया था और उसके बाद प्रशंसक उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। दर्शकों की यही उत्सुकता को देख, धर्मा प्रोडक्शंस ने धर्मा रोस्टर के दो नए प्रतिभाशाली निर्देशक के साथ अपनी पहली एक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी "योद्धा" की घोषणा की है। सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत, सागर आंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित योद्धा 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फ़िल्म के अन्य मुख्य भूमिकाओं की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। धर्मा प्रोडक्शन ने इस फिल्म का ऐलान करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा कमाल लग रहे हैं और हाथ में बंदूक पकड़ा हुआ है।

करण जौहर ने इस पोस्टर के साथ लिखा है.. ''योद्धा आ रहा है, 11 नवंबर को अपनी स्क्रीन्स को पकड़कर बैठो। फिल्म सागर आंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा डायरेक्ट की गई है।
बने रहिए हमारे साथ क्योंकि फिल्म की लीडिंग लेडी काफी जल्दी सामने आने वाली है।'' करण जौहर के इस पोस्ट के बाद फैंस लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। इस ट्वीट के साथ करण जौहर ने शशांक खेतान को भी टैग किया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा को आपने इसके पहले ऐसे किरदार में नहीं देखा होगा। इससे इतना तो तय है कि फिल्म काफी दमदार होने वाली है। हालांकि इस फिल्म की कहानी कैसी होगी इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म के लिए फैंस को 1 साल इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications