Sidharth-Kiara: क्या जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लेंगे सात फेरे? एक्टर ने दिया शादी का हिंट
sidharth malhotra kiara advani बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी के साथ अपनी शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बी टाउन का सबसे चर्चित कपल में से एक है। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट कई बार स्पॉट किए जाते हैं। जिससे बॉलीवुड गलियारों में दोनों के प्यार के चर्चे सुनने को मिलते हैं। साथ ही फैंस भी दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को भी काफी पसंद करते हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने इस प्यार का इजहार सबके सामने नहीं किया। लेकिन अब खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

क्या जल्द शादी करने वाले हैं सिद्धार्थ-कियारा?
दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। अब इसी को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि, इसमें सीक्रेट रखना वाला कुछ नहीं है। बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने कहा कि, 'अभी कोई अपडेट नहीं है लेकिन मैं अपना कैलेंडर चेक करके आपको बता दूंगा। क्योंकि इसमें कुछ भी छुपाने वाला नहीं है। शादी तो लाइफ में सभी करते हैं तो मैं जल्द ही इसकी अपडेट दूंगा'।
कियारा के साथ नई फिल्म में दिखेंगे सिद्धार्थ?
इसके बाद जब सिद्धार्थ से पूछा गया कि क्या वह कियारा के साथ कोई नई फिल्म में नजर आने वाले हैं? तो एक्टर ने कहा कि, 'अभी बहुत सारी फिल्में पाइपलाइन में है। बहुत जल्द सभी की घोषणा कर दी जाएगी'। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी रिलेशनशिप की अफवाह पर अब तक मीडिया के सामने खुलकर बात नहीं की है।
कॉफी विद करण में सिद्धार्थ ने किया था शादी का खुलासा
हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सिद्धार्थ मल्होत्रा विक्की कौशल के साथ पहुंचे थे। जिसमें करण जौहर ने एक्टर से पूछा था कि वह कियारा आडवाणी से शादी कब करेंगे। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, 'अगर शादी कियारा से होगी तो बहुत ही ग्रेट होगा बाकी आगे देखते हैं'।


Click it and Unblock the Notifications











