"प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने की बात ही कुछ और है"
प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपना अनुभव शेयर किया आप भी पढ़िए।
प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी से बॉलीवुड की कोई फिल्म ना तो साइन की हैं और ना ही उनका इरादा है क्योंकि वो अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हैं। हाल में प्रियंका चोपड़ा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक ज्वेलरी के एड में दिखाई दीं जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।
दोनों की केमेस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आई। जब सिद्धार्थ मल्होत्रा से उनके प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने पर उनके अनुभव के बारे में पूछा गया तो सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने अनुभव साझा किया।

उन्होंने कहा कि "प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना काफी मजेदार रहा। वो सेट पर आईं और एक घंटे के अंदर ही सबसे घुल मिल गईं। उन्हें देखकर काफी अच्छा लगा कि कैसे वो समय को इतनी खूबसूरती के साथ मैनेज करती हैं। वो शानदार हैं और एक साथ कई काम कर लेती हैं। हम लोगों ने बरेली, पंजाबी कल्चर से लेकर अमेरिका तक के अनुभवों के बारे में बात की।"
उन्होंने आगे ये भी कहा कि हमारा विज्ञापन आ चुका है और लोगों ने इसे काफी पसंद किया ये जानकर काफी अच्छा लगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा चाहते हैं कि कोई डायरेक्टर उन्हें और प्रियंका चोपड़ा को साथ में एक फिल्म में। उन्होने कहा कि "मुझे लगता है कि लोग मुझे और प्रियंका चोपड़ा को फ्रेश पेयर को तौर पर पसंद करेंगे। "


Click it and Unblock the Notifications