..................... इस धमाकेदार सीक्वल में Akshay Kumar नहीं, Sidharth Malhotra हुए फाइनल, निभाएंगे पुलिस वाले का रोल | Sidharth Malhotra replaces Akshay Kumar from Rowdy Rathore 2, to play a cop in the sequel - Hindi Filmibeat

इस धमाकेदार सीक्वल में Akshay Kumar नहीं, Sidharth Malhotra हुए फाइनल, निभाएंगे पुलिस वाले का रोल

By Filmibeat Desk
sidharth-malhotra-replaces-akshay-kumar-from-rowdy-rathore-2-to-play-a-cop-in-the-sequel

Sidharth Malhotra replaces Akshay Kumar: सिद्धार्थ मल्होत्रा एक ओर जहां रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज का हिस्सा बन चुके हैं। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि एक्टर को 'राउडी राथौड़' के सीक्वल के लिए भी अप्रोच किया जा रहा है। और जल्द ही फिल्म फ्लोर पर भी आने वाली है।

चर्चा यह है कि सिद्धार्थ को 'राउडी राठौर 2' के लिए संपर्क किया गया है, जहां वो पुलिस वाले का किरदार निभाते दिखेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता शबीना खान ने अभिनेता को अप्रोच किया है। हालांकि, इस फिल्म में अक्षय कुमार की भूमिका पर कोई स्पष्टता नहीं है।

अक्षय की जगह दिखेंगे सिद्धार्थ

याद दिला दें, साल 2012 में आई फिल्म राउडी राथौड़ में अक्षय कुमार ने मुख्य किरदार निभाया था। लंबे समय के फिल्म के सीक्वल पर बात चल रही है, लेकिन अब अक्षय फिल्म से आउट माने जा रहे हैं।

तीन महीनों में फ्लोर पर फिल्म

निर्माता कथित तौर पर आने वाले तीन महीनों में फिल्म को फ्लोर पर ले जाने की योजना बनाई जा रह है। फिलहाल मेकर्स सिद्धार्थ द्वारा प्रोजेक्ट को हरी झंडी देने का इंतजार कर रहे हैं। शबीना इस सीक्वल के लिए मूल निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ प्रोड्यूस करेंगी।

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का भी हिस्सा हैं सिद्धार्थ

फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार, "शबीना खान कुछ समय से राउडी राठौर 2 को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। वह आखिरकार राउडी राठौर 2 के लिए मूल आइडिया को लॉक कर चुकी हैं.. और इस फिल्म में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बातचीत कर रही है। सिड ने भी दिलचस्पी दिखाई है, हालांकि, अभी भी इस पर विचार कर रहे हैं कि क्या उन्हें रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स के बाहर एक पुलिस वाले की भूमिका निभानी चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X