''वो सलमान खान हैं.. उनके साथ कंपिटिशन की सोच भी नहीं सकता..''
[बॉलीवुड न्यूज] कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कहा था कि नए जेनेशन के सितारों में सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे एक्टर्स उनके लिए कंपिटिशन हैं। लिहाजा, जब सिद्धार्थ से सलमान की इस बात पर रिएक्शन मांगा गया तो सिद्धार्थ ने काफी दिलचस्प जवाब दिया।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि,'जाहिर सी बात है सलमान खान ने यह बात तो मजाक में ही कही होगी। सलमान खान अलग ही लीग के एक्टर हैं और उसमें कोई शामिल नहीं हो सकता। उनके साथ कोई कंपिटिशन में नहीं आ सकता। आप पिछले साल की रिपोर्ट भी देख सकते हैं।'
''सलमान खान के साथ फिल्म करना चाहती हूं.. और एक गाना भी..''
सिद्धार्थ ने कहा कि, 'बाकी सारी फिल्में एक तरफ.. सलमान खान की फिल्म एक तरफ.. सलमान खान सलमान खान हैं.. वो सुपरस्टार है.. उनकी लीग बहुत बहुत बड़ी है.. हम उनके साथ कंपिटिशन की सोच भी नहीं सकते..'
हम्मम.. उम्मीद करते हैं सिद्धार्थ की ये बातें सलमान खान तक पहुंच जाए। खैर, सिद्धार्थ मल्होत्रा फिलहाल अपनी फिल्म कपूर एंड सन्स के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वैसे यदि किसी फिल्म में हमें सलमान के साथ उनकी जोड़ी दिखे तो.. यह देखना दिलचस्प होगा।
बहरहाल, यहां देखें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

