..................... Sidharth Malhotra- Parineeti Chopra starrer Jabariya Jodi release date out - Hindi Filmibeat

सिद्धार्थ मल्होत्रा- परिणीति चोपड़ा की जबरिया जोड़ी, रिलीज डेट के साथ पोस्टर रिलीज

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म जबरिया जोड़ी का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। साथ ही फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। फिल्म 17 मई 2018 को रिलीज हो रही है। एकता कपूर के प्रोडक्शन की इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं प्रशांत सिंह। बता दें, इस फिल्म का नाम पहले शॉटगन शादी रखा गया था।

फिल्म में सिद्धार्थ बिहार के नौजवान के किरदार में दिखेंगे, जिसका नाम है अभय। यह एक ठग है, जो दुल्हों को अगवा करता है। वहीं, परिणीति के किरदार नाम है बबली.. फिलहाल उनके किरदार को लेकर ज्यादा खबर नहीं आई है। जाहिर है दोनों एक्टर ने इस फिल्म के लिए बिहारी जब़ान की ट्रेनिंग ली है।

Jabariya Jodi

फिल्म पूरी तरह से बिहार, यूपी की कहानी पर आधारित है। जहां पुराने समय में कुछ इलाकों में लड़के को जबरदस्ती पकड़ कर शादी करा दिया जाता था। इसे पकड़उआ ब्याह कहा जाता है। इस फिल्म की कहानी भी सच्ची घटना से ही ली गई है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लखनऊ में की गई है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा को इस समय कई फिल्में ऑफर है और कई अलग तरह के किरदार वो आने वाले समय में निभाते हुए नजर आने वाले है। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म विक्रम बत्रा बायोपिक को भी लेकर सुर्खियों में है..

इसके पहले भी सिड और परी की जोड़ी फिल्म हसी तो फसी में नजर आ चुकी है और वो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। लिहाजा, उम्मीद है कि जबरिया जोड़ी को भी दर्शक पसंद करेंगे। यह कॉमेडी- ड्रामा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X