..................... Sidharth Malhotra and Parineeti Chopra's next with Ekta Kapoor titled Jabariya Jodi - Hindi Filmibeat

जबरिया जोड़ी: फिर साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा, एकता कपूर की फिल्म

By Salman

सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय एक के बाद एक फिल्में कर रहे है। इस समय एक और खबर आ रही है कि उनकी जोड़ी अब परिणिति चोपड़ा के साथ नजर आने वाली है। इस फिल्म का नाम जबरिया जोड़ी है और इसको एकता कपूर बना रही है। बता दें कि इसके पहले भी सिड और परी की जोड़ी फिल्म हसी तो फसी में नजर आ चुकी है और वो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। इस फिल्म की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बिहारी ठग के रोल में नजर आने वाले है जिसपर सारी फैंस की निगाहें होंगी।

बता दें कि इस फिल्म की कहानी पकड़वा विवाह से संबंधित होगी जो कि एक रियल लाइफ घटना पर बेस्ड है। एक सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है जहां एक लड़की लड़के को किडनैप करके ले जाती है और जबरदस्ती शादी करती है।

sidharth malhotra, parineeti chopra, ekta kapoor, jabariya jodi, सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा,जबरिया जोड़ी

इसको बिहारी जबरिया बोलते है जो कि हिंदी में जबरदस्ती होता है। खबर है कि सिड ने कहा कि फिल्म जल्दी ही फ्लोर पर आने वाली है और इसकी शूटिंग लखनऊ में की जाएगी।

इसके अलावा हाल ही में ऐलान हुआ था कि एकता कपूर वो फिल्म शॉटगन शादी भी बनाने वाली है और इसके लिए भी वो तैयारी कर रही है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा को इस समय कई फिल्में ऑफर है और कई अलग तरह के किरदार वो आने वाले समय में निभाते हुए नजर आने वाले है। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म विक्रम बत्रा बायोपिक को भी लेकर सुर्खियों में है..

हालांकि इस फिल्म का टाइटल अभी डिक्लेयर नही हुआ है पर ये फिल्म सिद्धार्थ की लाइफ की सबसे मुश्किल फिल्म है। इस बात को खुद सिद्धार्थ ने माना है और उनका कहना है कि ये काफी मुश्किल किरदार है।

फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के द्वारा बनाया जा रहा है और ये फिल्म एक रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X