सलमान खान की धमाकेदार एक्शन फिल्म.. कर दी REJECT.. हैरान रह जाएंगे!
Recommended Video

सलमान खान की आगामी फिल्म 'रेस 3' से लगभग आधे बॉलीवुड स्टार्स का नाम जुड़ चुका है। लेकिन फिलहाल फिल्म में सलमान, जैकलीन फर्नाडींस, बॉबी देओल, डेजी शाह और साकिब सलीम फाइनल हैं। अफवाह थी कि बॉबी देओल वाले किरदार के लिए पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा को अप्रोच किया गया था।
'गोलमाल अगेन' का धमाकेदार रिकॉर्ड.. टॉप लिस्ट में शामिल!
कहा गया था कि सिद्धार्थ ने डेट्स की वजह से फिल्म को रिजेक्ट किया। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सिद्धार्थ सेकेंड हीरो थे और उनके अपोजिट डेजी शाह थीं। सिद्धार्थ को अपना यह किरदार कुछ खास पसंद नहीं आया.. और उन्होंने इंकार कर दिया।

लिहाजा, फिल्म में फिर बॉबी देओल को फाइनल कर लिया गया। रेस में सलमान के अपोजिट जैकलीन दिखेंगी.. जबकि बॉबी देओल के साथ डेजी शाह। इस फिल्म में सलमान खान पहली बार ग्रे शेड किरदार निभाते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications