मैं अक्षय कुमार से CLASH नहीं करना चाहता था....डर तो लगता ही है!
अक्षय कुमार स्टारर रोबोट सीक्वल पहले इस साल दीवाली पर रिलीज़ होने वाली थी और आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार और अजय देवगन की गोलमाल 4 के साथ क्लैश हो रही थी।
इसके बाद, फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया और जनवरी 2018 में फिल्म नीरज पांडे की सिद्धार्थ मल्होत्रा - मनोज बाजपेयी स्टारर अय्यारी से क्लैश करने लगी।

Recommended Video

हालांकि खबर थी कि अक्षय की फिल्म नीरज की फिल्म से क्लैश नहीं करेगी। लेकिन अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस क्लैश पर बात कर ही डाली है। सिद्धार्थ ने माना कि इस क्लैश से वो काफी डरे हुए हैं।
फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी आर्मी ऑफिसर बने हैं। दोनों दो अलग विचारों के आर्मी ऑफिसर बने हैं। दोनो ही अपनी जगह सही हैं लेकिन उनके तरीके बिल्कुल अलग हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा शिष्य बने हैं और मनोज बाजपेयी उनके गुरू। पहले फिल्म अक्षय की फिल्म के साथ क्लैश हो रही थी।लेकिन अक्षय और नीरज पांडे स्पेशल 26, बेबी औऱ नाम शबाना जैसी फिल्में दे चुके हैं।
वैसे जनवरी ओपनिंग और रिपब्लिक डे बॉक्स ऑफिस पर कितनी शानदार तारीख है जान लीजिए यहां


Click it and Unblock the Notifications
