विक्रम बत्रा बायोपिक: सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले, मेरी जिंदगी का सबसे कठिन रोल है

By Salman

इस समय एक के बाद एक बायोपिक हिंदी सिनेमा में देखने को मिल रही है। अगर आप ये कहें कि ये बायोपिक का दौर है तो कहीं से गलत नहीं होगा। ऐसे में एक और बायोपिक का नाम सामने आ रहा है जिसको अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा कर रहे है। सिद्धार्थ मल्होत्रा कारगिल युद्ध में शहीद हुए, परमवीर चक्र कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक साइन कर चुके हैं और इस फिल्म को लेकर वो काफी नर्वस हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि भी तक उन्होने जितनी भी फिल्में की है उन सबसे से ये फिल्म काफी ज्यादा कठिन है। इसके लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी ज्यादा मेहनत कर रहे है और इस किरदार को जीने की कोशिश कर रहे है।

sidharth malhotra, सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ ने बताया कि ये फिल्में, लोगों के ज़ेहन में रह जाती हैं और अपना असर छोड़ती हैं। मेरे ऊपर काफी प्रेशर हैं उनके बेटे जैसा बनने का। इसलिए हम फिल्म को पूरा समय लेकर शुरू कर रहे हैं।

हम कहानी पर काम करना चाहते हैं। ये कोई काल्पनिक कहानी नहीं है कि बस कूद पड़े। बता दें कि इस फिल्म को लेकर कई बातें सामने आ रही है जैसे पहली बार इस फिल्म में सिद्धार्थ डबल रोल में नजर आने वाले है।

इस बारे में उनका कहना है कि फिल्म में मेरा डबल रोल है क्योंकि विक्रम का एक जुड़वा भाई है। लेकिन फिल्म विक्रम के बारे में है। उसने आर्मी में इतने लोगों को प्रभावित किया था।

ये एक ऐसी कहानी है जो सबको पता होनी चाहिए। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बेहतर अभिनेता है और कई तरह की फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके है। उनको फिल्म एक विलेन के लिए काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

सिड ने अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी और उसके बाद वो फिल्मों मे सेट हो गए। ये फिल्म भी धर्मा प्रोडक्शन की थी और इस फिल्म को भी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X