सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बना दी..आलिया भट्ट की जोड़ी..
बद्रीनाथ की दुल्हनिया में वरूण धवन और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री से सिद्धार्थ मल्होत्रा बेहद खुश हैं। उन्होंने फिल्म के संबंध में कई बातें शेयर की।
बद्रीनाथ की दुल्हनिया में वरूण धवन और आलिया भटट् की केमिस्ट्री की चर्चा हर तरफ हो रही है। पोस्टर से लेकर ट्रेलर तक में दोनों की लव केमिस्ट्री देखते ही बनती है। इस ऑनस्क्रीन जोड़ी की तारीफ कोई और नहीं बल्कि खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा कर रहे हैं। सिद्धार्थ ने इस बारे में कहा कि वरूण और आलिया की जोड़ी बहुत प्यारी लगती है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से उन दोनों को साथ में देखना पसंद किया जा रहा है।
वैसे मैंने बद्रीनाथ की दुल्हनिया का ट्रेलर देख लिया है। यह रोमांस और कॅामेडी से भरपूर बहुत ही रोमांटिक और मजेदार फिल्म हैं। इसके साथ एक के बाद एक करके इस फिल्म के गाने लोगों के सामने आ रहे हैं। मुझे तम्मा तम्मा के साथ इस फिल्म का टाइटल सांग भी बेहद पसंद है। मैंने इन दोनों गानों को सुना और देखा है। मुझे पता है कि इस फिल्म के बाकी सभी गीत बहुत ही प्यारे होंगे।

इस फिल्म के ट्रेलर के साथ गानों को भी दर्शकों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी मिल रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि इस फिल्म को भी दर्शकों का साथ मिलेगा , जैसा ट्रेलर को मिला है। मैं खुद इस फिल्म को देखने का इंतजार कर रहा हूं। हम तीनों ने साथ में ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। मैं उन दोनों के लिए बेहद खुश हूं।
गौरतलब है कि सिद्धार्थ ने हाल ही में रिलोड की शूटिंग खत्म की है। यह एक एक्शन फिल्म है। अगस्त में यह फिल्म रिलीज हो सकती है। इसके साथ वह राजेश खन्ना की इत्तेफाक की रीमेक में सोनाक्षी सिन्हा के साथ दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications