फिर पोस्टपोंड हुई फिल्म- अक्षय कुमार को फायदा ही फायदा- सोलो रिलीज!
2018 की जबसे शुरुआत हुई है दो फिल्मों की सबसे ज्यादा चर्चा है। पहली अक्षय कुमार की पैडमैन, दूसरी मनोज बाजपेयी- सिद्धार्थ मल्होत्रा की अय्यारी। पहले दोनों फिल्में 25 जनवरी को रिलीज होने वाली थीं। फिर दोनों ने डेट बदली.. और 9 फरवरी को क्लैश होने को तैयार थीं।
सलमान खान का ईद धमाका- तैयारी शुरु- ब्लॉकबस्टर हैट्रिक FINAL है!
अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अय्यारी की रिलीज डेट एक बार फिर आगे बढ़ चुकी है। दरअसल, कुछ ही दिनों पहले रक्षा मंत्रालय ने फिल्म देखी और उन्होंने फिल्म में कुछ बदलाव की मांग की है। लिहाजा, फिल्म को अब 16 फरवरी तक घिसका दिया गया है।

नीरज पांडे के निर्देशन में बन यह फिल्म एक्शन- क्राइम थ्रिलर फिल्म है। निर्माता का कहना है कि फिल्म में अब बताए गए बदलाव के बाद ही फिल्म को सेंसर बोर्ड में जमा किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











