पाकिस्तान ने पैडमैन के बाद अय्यारी को भी किया बैन, कारण है चौकाने वाला
पाकिस्तान मे बॉलीवुड फिल्मों का बैन होना कोई पहली बार नही है। आपको बता दें कि हालिया रिलीज सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाडपेई की फिल्म अय्यारी भी पाकिस्तान में बैन कर दी गई है। आपको बता दें कि इसके पहले पाकिस्तान में फिल्म पैडमैन को बैन कर दिया गया था उसके बाद ऐसा ही कुछ अय्यारी साथ भी हुआ है।
आपको बता दें कि फिल्म अय्यारी 16 फरवरी को रिलीज की हुई थी जो कि पाकिस्तान में बैन के चलते रिलीज नहीं हो पाई है। इस फिल्म को हर जगह रिलीज किया गया है पर पाकिस्तान ने इस फिल्म को रिलीज ना करके सबको चौंका दिया है। पाकिस्तान का मानना है कि फिल्म इंडियन आर्मी पर बेस है इसीलिए वो इसको पाकिस्तान में रिलीज नहीं करने दे रहे है।

इसके पहले अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को रिलीज करने को लेकर पाकिस्तान की तरफ से जवाब आया था ये फिल्म इस देश की जनता को पसंद नही आएगी और फिल्म उनके खिलाफ है। इस बात को लेकर फिल्म के निर्देशक आर बाल्की काफी नाराज हुए थे और उन्होने ये बयान भी दिया था कि पाकिस्तान अकेला ऐसा देश है जहां पर पैडमैन को बैन किया गया है।
इस बयान में आर बाल्कि के चेहरे फ्रस्ट्रेशन साफ नजर आ रहा था। इस बात पर आगे बोलते हुए आर बाल्की ने कहा था कि ये उनका पर्सनल कारण है फिल्म बैन करने का लेकिन आप इस तरह की फिल्में इस तरीके से बैन नहीं कर सकते है।
अगर आप इस तरह फिल्म बैन करते है तो आप अपने यहां जागरूकता नहीं लाना चाहते है और आप महिलाओं के प्रति कुछ सोचते नही है। आइए जानते है कुछ फिल्मों के बारे मे जो पाकिस्तान में बैन है।


Click it and Unblock the Notifications











