"फिल्म साथ रिलीज हो रही है लेकिन अक्षय कुमार के साथ कोई क्लैश नहीं"
मनोज बाजपेई , सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म अय्यारी का ट्रेलर आज रिलीज हो गया और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। मनोज बाजपेई और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। मनोज बाजपेई और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों फिल्म में आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म 1971 युद्ध पर आधारित फिल्म है । अक्सर ऐसी फिल्में दर्शकों को पसंद आती है लेकिन खास बात ये भी है कि फिल्म अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पैडमैन के साथ क्लैश कर कर रही है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसके बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा कि फिल्म साथ में रिलीज जरुर हो रही है लेकिन ऐसा पहली बार होगा कि फिल्म क्लैश नहीं करेगी बल्कि दर्शकों के पास अधिक ऑप्शन होगा और दोनों फिल्में देखने दर्शक जरुर जाएंगे।दोस्तों की फिल्म साथ में रिलीज हो रही है।
नीरज पांडे ने भी क्लैश के बारे में कहा कि "चार दिन पहले मैं, अक्षय, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आर.बाल्की साथ में लंच कर रहे थे और सभी ने एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताया।" बहरहाल आप भी यहां देंखे अय्यारी का ट्रेलर।


Click it and Unblock the Notifications