#CastAlert: 100 करोड़ का धमाकेदार सीक्वल इस बार 150 करोड़ पर मार लीजिए ठप्पा
सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर स्टारर एक विलेन ने जब 100 करोड़ कमाए तो किसी को विश्वास नहीं हुआ। लेकिन मोहित सूरी की इस फिल्म ने दर्शको की नब्ज़ पकड़ी थी और रही सही कसर पूरी की थी फिल्म के म्यूज़िक ने।
अब खबर है कि एकता कपूर और मोहित सूरी ने एक विलेन सीक्वल की तैयारी शुरू कर दी है और फिल्म की कास्ट भी फाइनल हो चुकी है। इस बार फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कृति सैनन दिखाई देंगे।

खबर थी कि आदित्य रॉय कपूर काफी समय से मोहित सूरी के चक्कर काट रहे हैं और वो अपने हिट दिन वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा था कि उन्हें एक विलेन सीक्वल मिल सकती है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
गौरतलब है कि सिद्धार्थ और कृति के एक एड ने हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्हें नया कपल ही घोषित कर दिया था, ऑनलाइन वाला। और अब ये कास्टिंग सुनकर दर्शक ज़रूर खुश होने वाले हैं।
फैन्स को ये जोड़ी काफी पसंद आई थी और इसलिए मोहित सूरी ने मौके पर चौका मारते हुए इसे परदे पर उतारने की तैयारी कर दी है। पिछली बार फिल्म ने आराम से 100 करोड़ कमा लिए थे। इस बार 150 पर तो ठप्पा मार ही लीजिए।


Click it and Unblock the Notifications











