बच्ची के जन्म के बाद वायरल हुईं सिद्धार्थ-कियारा की फोटोज, बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर मची खलबली!

Sidharth Malhotra

Sidharth Malhotra Kiara Advani daughter: बॉलीवुड के फेमस कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 15 जुलाई को मुंबई में माता-पिता बने। उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया। अगले ही दिन दोनों ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। हालांकि, उन्होंने अपनी बेटी की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए पैपराजी से रिक्वेस्ट की कि बच्ची की फोटो या वीडियो क्लिक न करें। लेकिन इस बीच सिद्धार्थ कियारा के साथ एक बच्ची की फोटो वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फर्जी तस्वीरें

कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं, जिनमें सिद्धार्थ और कियारा अपनी गोद में एक नवजात को थामे नजर आए। एक तस्वीर में सिद्धार्थ बच्ची को प्यार से देखते दिखे, वहीं दूसरी में कियारा अपनी नन्ही परी को गोद में लेकर मुस्कुराती नजर आईं। इन फोटोज पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया और बधाइयां दीं। कुछ यूजर्स ने तो यह तक कह दिया कि बच्ची बिल्कुल कियारा जैसी दिखती है।

लेकिन हकीकत यह है कि ये सभी तस्वीरें नकली थीं। सोशल मीडिया यूजर्स ने खुलासा किया कि ये फोटोज़ AI से बनाई गईं हैं और इनका असली बेटी से कोई संबंध नहीं है।

शादी और बेटी की खुशखबरी

सिद्धार्थ और कियारा की शादी फरवरी 2023 में हुई थी। शादी के ढाई साल बाद यानी 15 जुलाई 2025 को उनके घर बेटी का जन्म हुआ। दोनों ने फरवरी 2025 में ही यह खुशखबरी दी थी कि वो जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। उस समय कपल ने इंस्टाग्राम पर छोटे-छोटे बुने हुए मोजों की तस्वीर पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज दिया था।

कपल का बयान

बेटी के जन्म के बाद सिद्धार्थ और कियारा ने एक स्टेटमेंट जारी किया जिसमें लिखा था- 'हमारे दिल खुशियों से भर गए हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें बेटी का आशीर्वाद मिला है।' साथ ही कपल ने पैपराजी से रिक्वेस्ट की कि उनकी बेटी की तस्वीरें न ली जाएं, जब तक परिवार खुद इसकी इजाजत ना दे।

More from Filmibeat

Read more about: sidharth malhotra kiara advani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X