Sidharth Malhotra- Kiara Advani Wedding: दुल्हन कियारा आडवाणी के पिंक शॉल की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

sidharth-malhotra-kiara-advani-wedding-the-cost-of-bride-kiara-s-pink-shawl-will-blow-your-mind

Sidharth Malhotra- Kiara Advani Wedding: कियारा आडवाणी उन सेलेब्स में से एक हैं, जिनके फैशन च्वॉइस की काफी चर्चा रहती है। उनका स्टाइल सिंपल है लेकिन वह इस बात का भी ध्यान रखती हैं कि सादगी उनके फैशने के आड़े न आए। हाल ही में अभिनेत्री को जैसलमेर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वो मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ दिखीं।

बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जैसलमेर में 7 फरवरी यानि की आज सात फेरे लेने वाले हैं। ऐसे में दो दिनों पहले ही कियारा पूरे परिवार समेत जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। शादी से पहले एयरपोर्ट पर उन्हें जिस अंदाज में देखा गया, वो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

कियारा ने सफेद टॉप और पैंट पहनी थी, साथ ही अपने लुक को एक गुलाबी शॉल के साथ पूरा किया था। खास बात है कि कियारा का यह गुलाबी शॉल काफी चर्चा में आ चुका है। यह देखने में काफी सिंपल है.. लेकिन बता दें, यह एक फ्रांसीसी लक्ज़री कपड़ों के ब्रांड का है।

कियारा आडवाणी का गुलाबी शॉल लग्जरी ब्रांड Hermes Libris का है। शॉल की कीमत 1,050 अमेरिकी डॉलर.. यानि की लगभग 86,000 रुपये है। उन्होंने अपने लुक को प्रादा के एक मिनी बैग, हील वाले बूट्स की एक जोड़ी और चश्मे से एक्सेसराइज़ किया। कियारा ने अपने बालों को खुला छोड़ा है और नो-मेकअप लुक चुना।

सिद्धार्थ और कियारा के शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस से दोनों शादी कर रहे हैं। शादी में लगभग 150 मेहमानों को इंवाइट किया गया है, जिसमें बॉलीवुड से करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, जूही चावला जैसे सेलेब्स पहुंचे हैं। वहीं, इस शादी में अंबानी परिवार भी शामिल हुआ है।

Read more about: sidharth malhotra kiara advani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X