Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी 6 फरवरी नहीं, इस दिन लेंगे फेरे, टाइट हुई सिक्योरिटी

sidharth-malhotra-kiara-advani-wedding-date-changed-security-beefed-up-for-ambanis

Sidharth Malhotra -Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां जैसलमेर में जोर शोर से चल रही हैं। जैसलमेर एयरपोर्ट पर शादी में शामिल होने वाले मेहमानों का तांता लगा हुआ है। करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, शाहिद कपूर समेत अंबानी परिवार शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुका है।

कियारा आडवाणी और ईशा अंबानी बचपन की दोस्त हैं। लिहाजा, वो शादी में दो दिनों पहले ही पहुंच चुकी हैं। अंबानी परिवार के शामिल होने की वजह से शादी के वेन्यू पर सिक्योरिटी का टाइम इंतजाम रखा गया है।

बहरहाल, पहले जहां शादी की डेट 6 फरवरी बताई जा रही थी, वहीं अब खबर है कि शादी 6 नहीं, बल्कि 7 फरवरी को होने वाली है। जी हां, 7 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे।

शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन होंगे। सिद्धार्थ और कियारा शनिवार को ही शादी के वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। कपल ने अभी तक मीडिया से आधिकारिक तौर पर कोई बात नहीं की है.. लेकिन दूल्हे के परिवार-भाई हर्षद मल्होत्रा, मां रिम्मा मल्होत्रा ने कहा कि वे परिवार में कियारा का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में चुनिंदा मेहमानों को ही इनवाइट किया गया है। लिहाजा, शादी में 150 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही किसी को भी फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है। खबर है कि मनीष मल्होत्रा ने दूल्हा और दुल्हन के लिए 150 तरह के आउटफिट्स तैयार किए हैं।

कियारा-सिद्धार्थ की शादी के लिए सूर्यगढ़ पैलेस को पूरी तरह सजाया है। इस पैलेस के 80 कमरों को चार दिनों के लिए बुक किया गया है। जिसका प्रतिदिन का किराया एक से दो करोड़ रुपए के करीब है। साथ ही मेहमानों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए मर्सिडीज-बेंज, जगुआर और BMW सहित लगभग 70 से 100 कारों की व्यवस्था की गई है।

Read more about: sidharth malhotra kiara advani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X