सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शेरशाह का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, नया पोस्टर जारी
बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म 'शेरशाह' बटालियन की कमान संभालने और नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अमेज़न ओरिजिनल फ़िल्म का रोमांचक ट्रेलर 25 जुलाई को रिलीज़ होगा। इस पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए। इस नए पोस्टर पर एक्टर का दमदार लुक देखने को मिला।
बता दें विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित व धर्मा प्रोडक्शंस और काश एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। "शेरशाह" 12 अगस्त, 2021 से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी फिल्म अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इस साल दर्शकों बायोग्राफिकल वॉर फिल्म देखने को मिलेगी। फिल्म के निर्माताओं की लिस्ट में करण जौहर, अपूर्वा मेहता, शब्बीर बॉक्वाला, अजय शाह और हिमांशु गांधी है।
शेरशाह की टक्कर अजय देवगन की भुज से टक्कर होने जा रही है। शेरशाह की रिलीज के अगले दिन ही अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही और संजय दत्त की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया 13 अगस्त को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications