हनीमून से लौटे Sidharth Malhotra-Kiara Advani, एयरपोर्ट पर दिखे रोमांटिक अंदाज में कपल

Sidharth Malhotra-Kiara Advani: न्यूली मैरिड कपल सिद्धार्थ-मल्होत्रा हनीमून से लौट कर आए हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर शानदार अंदाज में देखा गया। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी, 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ में शादी की थी।
कपल को मुंबई हवाई अड्डे से बाहर निकलते देखा गया था। इस दौरान दोनों के लुक की बात करें तो कियारा ने सफेद पैंट के साथ एक सफेद टैंक टॉप पहना था। तो सिद्धार्थ सफेद पैंट के साथ पेस्टल बैंगनी टी-शर्ट में काफी आकर्षक लग रहे थे। कियारा ने गोल्डन हील्स, एक गोल्डन क्रॉसबॉडी बैग, सनग्लासेस और एक बहुरंगी हेयरबैंड के साथ एक्सेसराइज़ किया। इस दौरान सिद्धार्थ ने व्हाइट-एंड-ग्रे स्नीकर्स और सनग्लासेस पहने थे।
गौरतलब है कि, सिद्धार्थ और कियारा ने जैसलमेर में शादी के बाद दिल्ली में एक रिसेप्शन की रखा था। इसके बाद दोनों ने फिल्म उद्योग से अपने दोस्तों के लिए मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया।
इस रिसेप्शन पार्टी में कई सारे सेलेब्स भी पहुंचे थे। मुंबई में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी का रिसेप्शन एक स्टार-स्टडेड इवेंट था जिसमें करण जौहर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, मीरा राजपूत और अन्य लोग शामिल हुए थे।
बता दे सिद्धार्थ और कियारा की शादी, फंक्शन और रिसेप्शन के सारे कपड़े मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किए थे। हाल ही में कियारा और सिद्धार्थ के वेडिंग रिसेप्शन का एक इनसाइड वीडियो शेयर किया था जिसको सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications