..................... Sidharth Malhotra Kiara Advani follow Anushka Virat, No photo policy for daughter - Hindi Filmibeat

Sidharth-Kiara ने अनुष्का-विराट से ली सीख, लाडली बिटिया को घर लाते ही लागू कर दी ये पॉलिसी

Kiara Advani

Sidharth-Kiara: बॉलीवुड के पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर खुशियों ने कदम रखा है। बता दें कि 15 जुलाई को कियारा आडवाणी ने बेटी को जन्म दिया था। नन्ही परी के आने की खुशी में तमाम सितारों ने सिद्धार्थ और कियारा को शुभकामनाएं दी थीं। कियारा आडवाणी अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान पब्लिक एरिया में नजर नहीं आई थीं। उन्होंने पहली बार अपना बेबी बंप मेट गाला में फ्लॉन्ट किया था, लेकिन वह सार्वजनिक तौर पर कभी नजर नहीं आईं।

अस्पताल से निकलते ही मां के घर गईं कियारा

बता दें कि आज कियारा आडवाणी को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। जहां फैन्स और पैपराजी अस्पताल से बाहर टुकटुकी लगाकर बैठे थे कि फाइनली आज तो कियारा अपनी बेटी के साथ नजर आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज भी कियारा ने ना तो पैपराजी को कोई रिस्पांस दिया और ना ही पैप्स को उनकी बेटी की झलक देखने को मिली। सिड कियारा की गाड़ी निकलते ही पैपराजी ने उनकी गाड़ी के शीशे तक पर कैमरा लगाकर बेटी की तस्वीर खींचनी चाही, लेकिन पैपराजी इसमें कामयाब नहीं हुए। आपको बता दें कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भायखला स्थित अपनी मां के घर गए हैं। फिलहाल कुछ खबरें ऐसी भी आ रही हैं। कुछ दिन अपनी मां के घर रहने के बाद कियारा अपने ससुराल दिल्ली जाएंगी। हालांकि अभी इस बात की पुष्टी नहीं की गई है।

अनुष्का विराट के नक्शेकदमों पर सिड कियारा

आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी विराट और अनुष्का के नक्शे कदमों पर चल रहे हैं। जैसे अनुष्का और विराट ने पैपराजी से विनती की थी कि वह बच्चे की कोई तस्वीर ना लें बस प्यार और आशीर्वाद दें। ठीक वैसे ही अब सिड और कियारा भी अपनी बच्ची को कैमरे से दूर रखना चाहते हैं। वायरल रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ और कियारा की गाड़ी के पीछे कुछ मिठाई के बॉक्स नजर आए जिसमें लिखा था 'हमारी नन्ही परी आ गई है। इस खास पल को जश्न के तौर पर मनाते हैं। इसी के साथ ही लिखा था कि कृपया तस्वीरें क्लिक ना करें सिर्फ आशीर्वाद दें।'

Read more about: sidharth malhotra kiara advani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X