..................... sidharth malhotra kiara advani celebrated first wedding Anniversary in a special way see photo - Hindi Filmibeat

Sid-kiara Anniversary: खास अंदाज में मनाई सिद्धार्थ-कियारा ने पहली शादी की सालगिरह, कैप्शन में लिखी दिल की बात

Sid Kiara Wedding Anniversary

Sid-Kiara Wedding Anniversary: बॉलीवुड में अपनी प्रेम कहानी की वजह से छाया रहने वाला कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आए दिनों किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में आ ही जाता है। बता दें कि आज रोज़ डे के दिन यानी कि पिछले साल 7 फरवरी को रोज़ डे पर कपल ने एक दूसरे का हाथ जिंदगी भर के लिए थाम लिया था। वहीं आज दोनों अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। फैन्स सुबह से ही कपल की लेटेस्ट तस्वीर देखने के लिए टकटकी लगाए बैठे थे। फैन्स के इस इंतजार को देखते हुए हाल ही में कपल ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसने आते ही सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। बता दें कि इस फोटो के साथ ही कपल का कैप्शन भी आपका दिल जीत लेगा।

हाल ही में कपल द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ और कियारा हॉर्स राइडिंग करते नजर आ रहे हैं। दोनों ही व्हाइट कलर के आउटफिट से ट्यूनिंग सेट करते नजर आ रहे हैं। इस लोकेशन को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि कपल अपना ये खास दिन मनाने के लिए किसी खास लोकेशन पर गए हैं। इस तस्वीर के साथ ही कपल ने कैप्शन में लिखा है- 'यह कोई सफर नहीं है यह हमारी मंजिल है। इस जीवन में मेरी साथी बनने के लिए तुम्हारा धन्यवाद। सालगिरह मुबारक हो माई लव।'

आपको बता दें कि इस पोस्ट पर फैन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। फोटो पर जाने माने फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने कमेंट तक कपल की तारीफ की है। वहीं फैन्स ने भी दोनों को जमकर बधाई देते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे, लेकिन पिछली साल दोनों ने शादी करके फैन्स को चौंका दिया था। काम की बात करें तो अभी तक सिद्धार्थ और कियारा ने साथ में सिर्फ 'शेरशाह' फिल्म की है। इस फिल्म से ही दोनों की केमिस्ट्री ने इंडस्ट्री में धूम मचा दी थी। खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि जल्द ही दोनों एक साथ फिर फिल्म में नजर आएंगे।

Read more about: sidharth malhotra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X