सिद्धार्थ-जैकलीन ने पूरी की 'रीलोड' की शूटिंग..देखें PICS
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस की आने वाली फिल्म रीलोड की शूटिंग पूरी हो गई है।
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस की आने वाली फिल्म रीलोड की शूटिंग पूरी हो गई है। इस दौरान की तस्वीरें जैकलीन और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शूट के बाद की तस्वीरें पोस्ट करते हुए जैकलीन ने लिखा- हम रीलोड 24 अगस्त के लिए अपने रास्ते पर हैं।
यह एक एक्शन- इंटरटेनर फिल्म है। जिसका निर्देशन राज निधिमोरु और कृष्णा डीके ने किया है। इससे पहले ये दोनों गो गोवा गोन का निर्देशन कर चुके हैं।
जॉली एलएलबी की मुश्किल खत्म नहीं..सुप्रिम कोर्ट से केस बॉम्बे हाई कोर्ट में
सिद्धार्थ ने इस बारे में ट्वीट करके कहा- हमारी एक्शन फिल्म रीलोड जिसे कि राज निधिमोरु और कृष्णा डीके ने डायरेक्ट किया है और फॉक्स स्टार इंडिया ने प्रोड्यूस किया है 25 अगस्त 2017 को रिलीज होगी।
वहीं अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ब्रदर्स और टाइगर श्रॉफ फिल्म फ्लाइंग जट्ट में काम कर चुकीं जैकलीन ने ट्विटर पर कहा कि वह इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। इस एक्शन फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा यूएस और थाईलैंड में हुई है।


Click it and Unblock the Notifications