सिद्धार्थ मल्होत्रा जाएंगे न्यूज़ीलैंड के सोलो ट्रिप पर
सिद्धार्थ मल्होत्रा न्यूज़ीलैंड के सोलो ट्रिप पर जाएंगे। वहा जाकर क्या क्या एडवेंचर करेंगे ये आप खुद ही पढ़ लें।
सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर अपने बिज़ी शेड्यूल से समय निकालकर न्यूज़ीलैंड के सोलो ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं। खबर की मानें तो सिद्धार्थ वहां पर काफी सारी जगह पर घूमेंगे। सूत्र ने बताया कि पिछली बार सिद्धार्थ का न्यूज़ीलैंड का टूर काफी यादगार था, यही वजह है कि वो एक बार फिर वहां जाना चाहते हैं।

यहीं नहीं सिद्धार्थ वहां जाकर काफी एडवेंचर भी करने वाले हैं। वहां जाकर सिद्धार्थ होबिटोन मूवी का सेट भी देखेंगे। आपको बता दें कि सिद्धार्थ द लॉर्ड ऑफ रिंग फिल्म के बहुत बड़े फैन हैं, इसलिए वो इस फिल्म के सेट पर भी जाएंगे।
ऋषि कपूर ने डोनाल्ड ट्रंप को कहा 'Donald Duck'..हिलेरी क्लिंटन का किया समर्थन
आपको बता दें कि सिद्धार्थ ने करण जौहर के निर्देशन में ' स्टूडेंट ऑफ द ईयर ' से अपना करियर शुरू किया था और तब से ही उन्हें बॉलीवुड की अगली पीढ़ी का स्टार माना जा रहा है। हालांकि कटरीना कैफ के साथ उनकी पिछली फिल्म 'बार बार देखो ' कुछ खास नहीं कर सकी।


Click it and Unblock the Notifications