सिद्धार्थ मल्होत्रा होंगे रोहित शेट्टी की बेब सीरीज़ के नए कॉप, विकी कौशल - टाईगर श्रॉफ को पछाड़ कर मिला रोल

रोहित शेट्टी सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी के बाद अब एक और कॉप की कहानी पर काम कर रहे हैं जो कि फिल्म नहीं वेब सीरीज़ होगी। और इस वेब सीरीज़ के हीरो होंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा। इस फिल्म को रोहित शेट्टी के लिए डायरेक्ट करेंगे डेब्यू डायरेक्टर सुश्वंत प्रकाश।

शेरशाह की सफलता ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए इस सीरीज़ में फाईनल होना काफी आसान कर दिया। गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी अगली फिल्म थैंक गॉड में भी एक कॉप की भूमिका में नज़र आ रहे हैं।

sidharth-malhotra-is-rohit-shetty-s-new-muse-for-a-cop-web-series-beats-tiger-shroff-vicky-kaushal

इस फिल्म से अपना पहला लुक शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा - चलता हूं, ज़रा रोहित शेट्टी को हाय बोलकर आता हूं। सिद्धार्थ की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा था - आजा, वैसे भी नाम में S पहले से ही है। दरअसल, रोहित शेट्टी की कॉप यूूनिवर्स के सभी ऑफिसर्स के नाम S से हैं - सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी।

अब ये मज़ाक, सच में बदल चुका है और सिद्धार्थ मल्होत्रा अगले साल रोहित शेट्टी की इस कड़क कॉप वेब सीरीज़ की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस रोल के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा विकी कौशल और टाईगर श्रॉफ भी टक्कर में थे।

सौरव गांगुली बायोपिक के लिए भी टक्कर

सौरव गांगुली बायोपिक के लिए भी टक्कर

माना जा रहा है कि सौरव गांगुली बायोपिक के लिए भी व रंजन के पास दो ऑप्शन हैं।पहला ऑप्शन है विकी कौशल का और दूसरा ऑप्शन है सिद्धार्थ मल्होत्रा का। सूत्रों की मानें तो लव रंजन को ऐसा खिलाड़ी चाहिए जो कि लेफ्ट आर्म बैट्समैन की तरह खेल सके। और उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा में ये खूबियां दिख रही हैं। विकी कौशल भी अच्छे खिलाड़ी है लेकिन सिद्धार्थ का बाएं हाथ का खेल कमाल है। खासतौर से तब जब वो निजी ज़िंदगी में दाएं हाथ वाले व्यक्ति है।

एक जैसी है करियर की उड़ान

एक जैसी है करियर की उड़ान

दिलचस्प है कि विकी कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों के करियर की उड़ान एक ही जैसी है। जहां विकी कौशल, उरी की सफलता के बाद से रातों रात बॉक्स ऑफिस स्टार बन गए वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी शेरशाह से अपने करियर को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया। ये दोनों ही फिल्में आर्मी बैकड्रॉप पर बनीं वॉर फिल्में थीं। विकी कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा, दोनों ही आर्मी ऑफिसर के किरदार में दर्शकों को बहुत ही ज़्यादा पसंद आए थे।

धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ हुआ था डेब्यू

धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ हुआ था डेब्यू

सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की शुरूआत हुई थी धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ। करण जौहर ने अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा को आलिया भट्ट और वरूण धवन के साथ लॉन्च किया था। भले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा इंडस्ट्री से नहीं थे लेकिन उनके शानदार लुक्स ने उन्हें इस फिल्म से काफी चर्चा दी। इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा धर्मा प्रोडक्शन्स के चहेते बन गए और उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन्स की कई फिल्मों में काम किया। इन सभी फिल्मों से सिद्धार्थ को सफलता तो मिली लेकिन उन्हें सुपरस्टार का दर्जा नहीं मिल पाया।

एक विलेन से बॉक्स ऑफिस पर सफलता

एक विलेन से बॉक्स ऑफिस पर सफलता

मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को बॉलीवुड का नया एंग्री यंग मैन बना दिया। उनके एक्शन अवतार को फैन्स ने काफी पसंद किया और सभी को उम्मीदें थीं कि सिद्धार्थ अब समझ चुके हैं कि दर्शकों को उनसे क्या चाहिए और वो दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। हालांकि इसके बाद एक के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा की सफल फिल्मों का रिकॉर्ड टूटता चला गया और किसी ना किसी कारण से वो बॉक्स ऑफिस पर विफल होते चले गए।

कई एक्शन फिल्मों से जुड़ गया है नाम

कई एक्शन फिल्मों से जुड़ गया है नाम

इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा परदे पर फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरटेनमेंट के लिए कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते दिखाई दिए। हालांकि बार बार देखो को दर्शकों ने ज़्यादा नहीं देखा और सिद्धार्थ की एक और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ गई। इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर अपने एंग्री यंग मैन अवतार में लौटे फिल्म मरजावां के साथ। इस फिल्म में उनके एक्शन अवतार को फैन्स ने काफी पसंद किया जिसके बाद से सिद्धार्थ का नाम लगातार कई एक्शन फिल्मों से जोड़ा जा रहा है।

शेरशाह की सफलता के बाद करियर

शेरशाह की सफलता के बाद करियर

शेरशाह की सफलता के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास अच्छी फिल्मों की भरमार है। जहां एक तरफ वो मिशन मजनू की शूटिंग कर रहे हैं वहीं थैंक गॉड में वो अजय देवगन के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए एक एरियल एक्शन फिल्म करने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X